Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजस्थान के जांबाज अफसरों को मिला सम्मान, पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुलिस पदक

राजस्थान में 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा हुई।

राजस्थान के जांबाज अफसरों को मिला सम्मान, पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुलिस पदक

राजस्थान में रविवार को देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में उदयपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया है, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैँ। इस खास कार्यक्रम में राजस्थान के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) समेत 16 पुलिसकर्मियों को पदक देने की घोषणा की गई। इसके अलावा आईजी सत्येंद्र सिंह को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सम्मानित होंगे ये पुलिसकर्मी

इस कार्यक्रम से एक दिन पहले बीते शनिवार को मुख्य सचिव गांधी ग्राउंड पहुंच थे। वहां पर उन्होंने गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया था। इस गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक और आईजी विकास कुमार के साथ करीब 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।

इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित

बता दें कि पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस खास उपलब्धि को हासिल करने पर बधाई दी है। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। उनके अलावा एक आईपीएस अधिकारी सहित प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इस सूची में कौन अधिकारी हैं शामिल

इस साल गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर कमिश्नरेट राजेंद्र प्रसाद व वृत्ताधिकारी नागौर रामप्रताप बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी ​​एसएसबी जयपुर पीयूष दीक्षित, पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर मनोज कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जयपुर डिस्कॉम विजय सिंह, पुलिस आयुक्तालय जयपुर के उप निरीक्षक पुरुषोत्तम लाल शर्मा, पुलिस उप निरीक्षक सीआईडी ​​एसबी यूनिट राजसमंद जोन उदयपुर श्रीमती शीला और पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना हिरणमगरी हनवंत सिंह राजपुरोहित को सम्मानित करने की घोषणा हुई है।