Rajasthan: भजनलाल सरकार बदलेगी माउंट आबू का नाम ? बीजेपी विधायक की मांग ने खड़े किये सवाल !
माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ रही है, जिसमें इसे फिर से धार्मिक स्थल बनाने की मांग की जा रही है।

जयपुर। राजस्थान में स्थित माउंट आबू घूमने दूर-दूर से लोग आते हैं। इसका अपना पुराना इतिहास भी रहा है। अगर पूरे राजस्थान में कोई ठंडी जगह है और अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है तो वह माउंट आबू है। लेकिन अब इसका नाम बदलने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। यह काम किसी और की तरफ से नहीं बल्कि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और विधायक समाराम गरासिया की ओर से किया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द इस मसले ध्यान देने के लिए सरकार से आग्रह किया है।
माउंट आबू का नाम बदलने की मांग?
भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए ओटाराम देवासी ने लिखा, आबू पर्वत आस्था का विशेष केंद्र रहा है। यहां पर ऐसे कई ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। जो इस बात का प्रमाण भी देते हैं। लेकिन अब इसे पर्यटन स्थल बना दिया गया है। ऐसे में हम सरकार से मांग करते हैं, इसका नाम बदल जाए। इस पर्वत पर अभी भी 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है। ऐसे में इसे बदलने की जरूरत है। यहां पर खुले में मांस मदिरा की बिक्री होती है जो कि गलत है। ये धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाता है। हम सरकार से निवेदन करते हैं माउंट आबू को फिर से धार्मिक स्थल बनाया जाए और यहां पर शराब के साथ मांस के सेवन-बिक्री पर भी पाबंदी लगाई जाए।
माउंट आबू पर्वत को लेकर मान्यताएं
माउंट आबू पर्वत को लेकर तरह-तरह की किंवदंतियाँ हैं। कहा जाता है माउंट आबू का नाम हिमालय पुत्र नाम पर पड़ा था। जिस कारण इस जगह का धार्मिक महत्व बढ़ जाता है। हालांकि पर्यटन के लिहाज से माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेसन है। यहां पर तापमान हमेशा ठंडा रहता है। अगर आप हरियाली, पहाड़, झीलें और वॉटरफॉल्स देखना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। माउंट आबू में 12 महीने मौसम खुशनुमा होता है। जिस वजह से ये पर्यटकों की पहली पसंद है।