इन 5 तस्वीरों से जानिए आखिर राजस्थान में HMPV वायरस की एंट्री क्यों डराने वाली है?
HMPV virus in Rajasthan: कोरोना के बाद ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस भी चीन की देन है। ये वायरल इसलिए घातक है क्योंकि ये बच्चों की अपना शिकार बना रहा है। डूंगरपुर में दो महीने के बच्चे में वायरस की पुष्टि हुई है। बच्चा 12 दिन से गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती है। बच्चा अभी स्वस्थ बताया जा रहा है।

HMPV यानी कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की दहशत देश में देखने को मिल रही है। चीन से फैले इस नए वायरल का तीसरा केस राजस्थान के डूंगरपुर से सामने आया है। इस मामले की पुष्टि अहमदाबाद से हुई है। स्वास्थ्य विभाग की बैठके तेजी से शुरु हो गईं है और इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।

कोरोना के बाद ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस भी चीन की देन है। ये वायरस इसलिए घातक है क्योंकि ये बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। डूंगरपुर में दो महीने के बच्चे में वायरस की पुष्टि हुई है। बच्चा 12 दिन से गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती है। बच्चा अभी स्वस्थ बताया जा रहा है।

जबकि इससे पहले कर्नाटक से दो केस सामने आ चुके हैं। जहां पर 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस वायरल की पुष्टि हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वायरस से ग्रसित बच्चे को सर्दी और तेज बुखार था।

अब ऐसे में ये जानना बेहद जरुरी है कि इसके लक्षण क्या हैं। तो जानकारी के मुताबिक, इसके लक्षण कई मामलों में कोविड-19 जैसे ही हैं। इस वायरस से संक्रमित मरीज में सबसे आम लक्षण खांसी है। साथ ही हल्का बुखार, घरघराहट, नाक बहना या गले में खराश जैसे परेशानी भी हो सकती है। वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ मामलों में गंभीर लक्षण आ सकते हैं। सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।

इस वायरस की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल से ढके रहें। बीमार हैं तो सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें और अगर सांस संबंधी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।