Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

करप्शन पर 'बाबा' का गजब ज्ञान, बताया राजनीति और व्यापार का असली खेल, पढ़ें एक क्लिक में

Rajasthan Politics : किरोड़ी लाल मीणा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीधे-सीधे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "अगर नेता ईमानदार होगा, तो नीचे का व्यक्ति भ्रष्टाचार करने की हिम्मत नहीं करेगा। ये भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा है।"

करप्शन पर 'बाबा' का गजब ज्ञान, बताया राजनीति और व्यापार का असली खेल, पढ़ें एक क्लिक में

Rajasthan Politics : दौसा के लालसोट में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार और चुनावी अनैतिकता पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में चुनाव जीतना एक व्यवसाय जैसा बन गया है, जहां उम्मीदवार करोड़ों खर्च करते हैं और बदले में जनता की मेहनत की कमाई को लूटते हैं।

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, "अगर कोई चुनाव में 5 करोड़ खर्च करेगा, तो वो 50 करोड़ कमाएगा।" ये बयान न केवल भारतीय राजनीति के गिरते स्तर को उजागर करता है, बल्कि लोकतंत्र के सामने खड़े सबसे बड़े खतरे की ओर भी इशारा करता है।

भ्रष्टाचार से खोखली होती व्यवस्था

किरोड़ी लाल मीणा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीधे-सीधे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "अगर नेता ईमानदार होगा, तो नीचे का व्यक्ति भ्रष्टाचार करने की हिम्मत नहीं करेगा। ये भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा है।" उन्होंने ये भी वादा किया कि व्यापारियों के खिलाफ हो रहे अन्याय को खत्म करने के लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे।

नौकरशाही और नेताओं की मिलीभगत

उन्होंने नौकरशाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी नौकरी लगते ही अफसर लूटने में लग जाते हैं। उनके मुताबिक, "ऐसा लगता है कि जल्दबाजी में कमाया नहीं तो प्रलय हो जाएगा।" उन्होंने व्यापारियों के हक में बेहतर अफसरों को लाने का भरोसा दिलाया।

नेताओं की भटकी राजनीति

मीणा ने कहा कि आज का नेता राजनीति में देश सेवा के लिए नहीं, बल्कि अपनी जेब भरने के लिए आता है। उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, "राजनीति में अनैतिक आचरण और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है।"

आम जनता को सोच-समझकर वोट देने की अपील

किरोड़ी लाल मीणा ने जनता से अपील की कि वे सोच-समझकर वोट करें। उन्होंने कहा, "जिसे हम वोट देने जा रहे हैं, उस व्यक्ति का चरित्र कैसा है, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।"