Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Jaipur Ka Mausam: राजस्थान के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई, शीतलहर से कांप रहे लोग

Jaipur Weather Forecast 31 December 2024: राजस्थान में लगातार सर्दी बढ़ने से लोग काफी ज्यादा परेशान है, इसके अलावा घना कोहरा और शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। इससे लोगों के जीवन पर खास असर पड़ रहा है, साथ ही लोगों को आने जाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

Jaipur Ka Mausam: राजस्थान के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई, शीतलहर से कांप रहे लोग

राजस्थान में लोग सर्दी की वजह से काफी ज्यादा परेशान हैं, सुबह के घने कोहरे के कारण लोगों को आने-जाने में काफी समस्या हो रही है। तो वहीं शीतलहर की वजह से लोगों की कपकपी बढ़ गई है और इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जयपुर में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कई जिलों में छाया कोहरा

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के मौसम के बारे में बात करें तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट के आई है। तो वहीं कुछ हिस्सों पर शीतलहर दर्ज की गई थी। जयपुर विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, सीकर में घना कोहरा दर्ज किया गया था।

कहां पर कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते सोमवार को सबसे कम तापमान सिरोही में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तो वहीं अन्य जिलों में जोधपुर में 5.5 डिग्री, डबोक (उदयपुर) में 5.6 डिग्री, जयपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस और कई अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ था।

जयपुर को 31 दिसंबर में भी घने कोहरे से राहत नहीं मिल पाई है। लेकिन नए साल में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। इससे  तापमान में और कमी आने के साथ गलन भरी सर्दी का अहसास भी बढ़ जाएगा।

जनवरी 2025 में सर्दी बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले नए साल 2025 के पहले महीने जनवरी के लिए भी ताजा अपडेट जारी कर दिया गया है, इसके अनुसार आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है। IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने इस बारे में बताया कि कई इलाकों के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।