Jaipur को क्यों बनने दिया जा रहा है क्राइम कैपिटल? Gehlot का सरकार पर तीखा हमला, राजधानी में कानून व्यवस्था फेल
Rajasthan Politics : गहलोत ने इस घटना को लेकर कहा, "जयपुर में आए दिन मर्डर, रेप और लूट जैसे मामले आम होते जा रहे हैं। अगर प्रदेश की राजधानी की ये स्थिति है तो बाकी जिलों का क्या हाल होगा?"

Rajasthan Politics : राजस्थान की राजधानी जयपुर में हालिया अपराधों की घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सांगानेर इलाके में हुए डबल मर्डर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करते हुए राजधानी जयपुर को "क्राइम कैपिटल" बनने से बचाने की मांग की है।
सांगानेर में डबल मर्डर ने बढ़ाई चिंता
बीते शुक्रवार को सांगानेर इलाके में दिनदहाड़े एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक राजाराम और उनकी पत्नी आशा फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। इस वारदात ने जयपुर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया।
गहलोत ने इस घटना को लेकर कहा, "जयपुर में आए दिन मर्डर, रेप और लूट जैसे मामले आम होते जा रहे हैं। अगर प्रदेश की राजधानी की ये स्थिति है तो बाकी जिलों का क्या हाल होगा?"
गहलोत का तीखा सवाल: "जयपुर को क्राइम कैपिटल क्यों बनने दिया जा रहा है?"
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर राजस्थान पत्रिका की खबर साझा करते हुए जयपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा, "जयपुर में अपराधों की बाढ़ आ गई है। ये साफ दिखाता है कि राज्य सरकार और पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम है।"
उन्होंने आगे कहा कि जनता के मन में भय की स्थिति बनी हुई है, और ये बेहद चिंताजनक है कि राजधानी में कानून व्यवस्था इतनी लचर हो गई है।
जयपुर को क्यों बनने दिया जा रहा है क्राइम कैपिटल?
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 25, 2025
यह आज के अखबार के समाचार हैं जिसमें जयपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट हो रही है। राजस्थान में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं पर ऐसा लगता है कि राज्य सरकार का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है।
जयपुर में आए दिन मर्डर,… pic.twitter.com/A8JwE5brCB
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर भी गहलोत की चिंता
गहलोत ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भी राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में फरियादियों द्वारा पुलिस की उदासीनता की शिकायतें की जा रही हैं। गहलोत ने इसे राज्य की प्रशासनिक विफलता करार दिया।
क्या कर रही है सरकार?
गहलोत ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। जयपुर जैसे शहर में जहां प्रदेश के बड़े हिस्से के लिए प्रेरणा और विकास का केंद्र होना चाहिए, वहां अपराधों की घटनाएं आम हो गई हैं।
जयपुर की जनता का सवाल
गहलोत ने कहा, "जयपुर की जनता जानना चाहती है कि आखिर कब ऐसा वातावरण बनेगा, जिसमें आमजन सुरक्षित महसूस करेंगे।"
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
सांगानेर डबल मर्डर के बाद विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। इस बीच, राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से अपराध रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।