Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Holi 2025: पुष्कर से बीकानेर तक छाया होली का खुमार, सीएम भजनलाल समेत इन नेताओं ने अलग अंदाज में मनाई होली

राजस्थान में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुष्कर से बीकानेर तक, रंगों का यह त्योहार अपनी अनूठी परंपराओं के साथ मनाया जा रहा है। राजनेताओं ने भी आम जनता के साथ होली का आनंद लिया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

Holi 2025: पुष्कर से बीकानेर तक छाया होली का खुमार, सीएम भजनलाल समेत इन नेताओं ने अलग अंदाज में मनाई होली

जयपुर। राजस्थान सहित पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार होली मनाई जा रही है। पुष्कर की होली से लेकर बीकानेर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी बीच प्रदेश के नेता भी जमकर होली खेल रहे हैं और सभी ने देशवासियों सहित प्रदेश के लोगों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेली होली 

होली का त्योहार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आम जनता के साथ मनाया मुख्यमंत्री आवास पर होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां आम लोगों ने उन्हें रंग लगाकर होली की बधाइयां दी इस दौरान कम भी जमकर गुलाल उड़ाते नजर आए।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने मनाई होली 


बीजेपी नेता राजेंद्र राठौर का होली सेलिब्रेशन


नेता प्रतिपक्ष ने दी होली की बधाई

गोविंद सिंह डोटासरा ने भी दी बधाई

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट करते हुए लिखा- असीम प्रेम व रंगोत्सव के प्रतीक पर्व धुलंडी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। असीम प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द से परिपूर्ण यह महापर्व स्नेह, सौहार्द व भाईचारे का नव संदेश बने। प्रदेश में खुशहाली, उन्नति और सुख-समृद्धि का संचार करे। रंगों की यह अनुपम छटा हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और स्नेह का संकल्प लेकर आए।