Viral Video: सपनों का राजकुमार निकला झूठा ! फर्राटेदार English में बात करते पति की सच्चाई जान उड़े पत्नी के होश
Funny Viral Video: एक लड़की ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले लड़के से शादी की, लेकिन सच्चाई सामने आने पर पछता रही है। क्या केवल अंग्रेजी बोलने से जीवन साथी का सही चुनाव हो सकता है? जानें!

Girl Viral Video: हर लड़की की चाहत होती है उसे ऐसा लड़के मिले जो प्यार के साथ समझदार हो लेकिन आज के जमाने में ये परिभाषा बदल चुकी है। लड़का हो या फिर लड़की हर कोई संपन्न परिवार की चाहत रखता है लेकिन आजकल ऐसे मामले भी सामने आते हैं जो इस सोच पर सवाल खड़ा कर देते हैं। दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल है। जहां एक लड़की ने फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाली लड़के से शादी कर ली लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो हर किसी को पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, यूजर्स भी तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
View this post on Instagram
शादी करके पछता रही लड़की
जानकारी के अनुसार लड़की के घर जब लड़का रिश्ता लेकर गया तो फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रहा था। उसने बताया वह प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत हैं। उसके हावभाव देखकर परिवारवालों ने भी विश्वास कर लिया पर सच्चाई कुछ और थी। दरअसल, इंग्लिश बोलने के बाद भी वह पंचर बनाने यानी बाइक-कार में टायर लगाने का काम करता था। जैसे सच्चाई लड़की के सामने आई वह समझ नहीं पाई अब करें तो उसने सोशल मीडिया पर अपने स्टोरी शेयर कर की। वहीं, नेटिजन्स भी इस बारे में तमाम तरह के रिएक्शन दे रही है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
लड़की के साथ हुए इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे गलत बताया तो कोई हंसने वाला इमोजी दे गया। जबकि कई नेटिजन लड़की को कोई काम छोटा बड़ा नहीं होते का पाठ पढ़ाते नजर आएं। खैर, इंग्लिश के चक्कर में फंसी लड़की का वायरल है।