Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

घोटाले को लेकर राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी की हुई गिरफ्तारी, अशोक गहलोत का आरोप ऐसा बदले की भावना के चलते हुआ

महेश जोशी की गिरफ्तार जल जीवन मिशन घोटाले में उनपर कई आरोप लगे हैं। जांच एजेंसी ईडी ने महेश जोशी को गुरुवार पूछताछ के लिए जयपुर स्थित दफ्तर में बुलाया था। जिसके बाद करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई और ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया।

घोटाले को लेकर राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी की हुई गिरफ्तारी, अशोक गहलोत का आरोप ऐसा बदले की भावना के चलते हुआ

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया गया है। जल जीवन मिशन योजना में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को उन्हें अरेस्ट किया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि जोशी को जयपुर में संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया है। 

गिरफ्तारी से पहले क्या बोले महेश जोशी

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले महेश जोशी ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि "मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, मैंने कोई अनियमितता नहीं की है, मैंने किसी से पैसे नहीं लिए हैं। जिन लोगों के खिलाफ मैंने एक्शन की है, उनके बयानों के आधार पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है और मुझे पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा।" 

अशोक गहलोत ने मामले को लेकर कही ये बात

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि "भाजपा का एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट बन चुके ईडी द्वारा पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है। ये गिरफ्तारी ऐसे समय पर की गई है, जब उनकी पत्नी करीब 15 दिन से जयपुर के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। उनकी इच्छा थी कि इस मुश्किल परिस्थिति से निकलने के बाद ईडी को बयान दें। ये उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ने का प्रयास है जिससे उनसे मनमुताबिक बयान लिए जा सकें।"

महेश जोशी को किस आरोप में किया गया गिरफ्तार

यहां सवाल उठता है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महेश जोशी की गिरफ्तार क्यों हुई है, तो जानकारी के मुताबिक, जल जीवन मिशन घोटाले में उनपर कई आरोप लगे हैं। जांच एजेंसी ईडी ने महेश जोशी को गुरुवार पूछताछ के लिए जयपुर स्थित दफ्तर में बुलाया था। जिसके बाद करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई और ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही आरोप है कि महेश जोशी जब सरकार में मंत्री थे उस समय महेश जोशी के दखल पर ही चहीती कंपनी को काम का टेंडर दिया गया। कम अनुभव के बावजूद टेंडर उस कंपनी को दिया गया था। मामले में आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजर है।