राजस्थान की ये चीज़ें हैं दुनिया भर में फेमस, खरीदने के लिए लगती है भीड़
राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ बेहतरीन हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं के लिए भी जाना जाता है।

राजस्थान को अनोखी संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है, जिसको देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई जगहें हैं, जिसको देखने के लिए लोग विदेशों से आते हैं। यहां का खान-पान भी लोगों को खूब पसंद आता है जिसको टेस्ट करने के लिए लोग बहुत एक्साइटेड रहते हैं।

राजस्थान में बनने वाली चीजों की देश में ही बल्कि विदेशों में भी खूब डिमांड है, इन चीजों में यहां की संस्कृति बखूबी झलकती है। कुछ लोगों को राजस्थानी चीज़ें इतनी ज्यादा पसंद आती हैं कि वह अपने घर के खास फंक्शन के लिए यहीं से खरीदारी करना पसंद करते हैं।
यदि आप राजस्थान के बाजार में शॉपिंग करने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आज हम आपको राजस्थान की कुछ फेमस चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं, जिसको आप आसानी से खरीद सकते हैं। राजस्थान की चीजों को खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

राजस्थान में लाख की चूड़ियों को खूब पसंद किया जाता है और सुहागन महिलाओँ के लिए काफी शुभ मानी जाती हैं। राजस्थान में लाख की चूड़ियों को खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। जयपुर का मनिहारों का रास्ता मार्केट लाख की चूड़ियों के लिए काफी फेमस है। यहां पर ना सिर्फ महिलाएं चूड़ियां खरीदती हैं बल्कि होलसेल में बेचती भी हैं।

राजस्थान की फेमस चीज़ों में मिट्टी के बर्तन भी शामिल है। यहां पर आपको मिट्टी से बने खूबसूरत बर्तनों आसानी से मिल जाएंगे। यह बर्तन ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि घर की सुंदरता में भी चार चांद लगाते हैं। हालांकि मिट्टी के इन बर्तनों का इस्तेमाल मुगलों द्वारा भी किया जाता था और यह परांपरा आज भी काफी प्रचलित है।

राजस्थान के जोधपुर की जूती भी काफी फेमस है और इसको खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इन जूतियों को हाथों से बनाया जाता है और अलग-अलग खूबसूरत शैलियों में डिजाइन भी किया जाता है। राजस्थान की इन जूतियों को 'मोजरी' के नाम से भी जाना जाता है। जोधपुर की मार्केट में आपको जूतियों की कई तरह की वैरायटी आसानी से मिल जाएगी।

वैसे तो राजस्थान की हर एक चीज बहुत खूबसूरत होती है और मार्केट में इनकी काफी डिमांड रहती है। इस लिस्ट में राजस्थानी कालीन को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यदि आप यहां पर घूमने जा रहे हैं तो आपको कालीन भी जरूर खरीदनी चाहिए। पूरे भारत में राजस्थानी कालीन और उसके डिजाइन्स काफी फेमस हैं।