अशोक गहलोत ने मनमोहन सिंह के अपमान करने पर बीजेपी पर साधा निशाना, नाकाम सरकार लोगों का ध्यान भटकाने...
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान जारी है। कांग्रेस इसे पूर्व पीएम का अपमान मानते हुए बीजेपी पर हमला कर रही है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम के स्मारक को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के स्मारकों के पास बनाने की मांग की थी।

कांग्रेस मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है, इसको लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम सरकार के लिए सरकार ने निगम बोध को चुना था, जिस पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। अब इस पर कांग्रेस मनमोहन सिंह का अपमान समझ रही है, और लगातार बयानबाजी कर रही है।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना
इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बाद पूरे देश से लगातार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
इस मामले पर अशोक गहलोत ने कहा कि यदि NDA सरकार खुद आगे बढ़कर मनमोहन सिंह के स्मारक और दाह संस्कार का स्थान तय कर देती तो इस तरह का कोई विवाद ही पैदा नहीं होता। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिनका दाह संस्कार निगमबोध घाट पर हुआ है। इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा मुद्दा उठाने के बाद से ही पूरे देश की प्रतिक्रिया मिली थी तब उन्होंने कहा कि हम पूर्व पीएम का स्मारक बनवाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस मामले पर राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था कि मनमोहन सिंह का स्मारक इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के स्मारकों के नजदीक ही बनवाया जाए तब से बीजेपी इस पर विवाद कर रही थी, नाकाम सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे ही काम करती आई है।
जयपुर : @ashokgehlot51 ने कहा, "...अगर NDA सरकार खुद आगे बढ़कर डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक और दाह संस्कार का स्थान तय कर देती तो कोई विवाद पैदा ही नहीं होता...."@ashokgehlot51 #rajasthanews #ManmohanSingh #ManmohanSinghPassesAway #bjp #congress pic.twitter.com/p5yMAGdA9m
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) December 31, 2024
मल्लिकार्जुन ने पीएम को लिखी थी चिट्ठी
इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को चिट्ठी भी लिखी थी। इस पर सरकार ने बयान भी जारी करते हुए कहा था कि सरकार स्मारक के लिए जमीन आवंटित कर देगी। कांग्रेस के अलावा अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह ने भी सरकार पर मनमोहन सिंह के अपमान करने का आरोप लगाया था।