साल 2024 में इन स्टार्स ने की वापसी, कुछ ने तो लीड एक्टर्स के ग्लैमर को भी छोड़ दिया पीछे!
इस लिस्ट में फेमस एक्टर फरदीन का नाम शामिल है। उन्होंने हीरामंडी वेब सीरीज से कई सालों के ब्रेक के बाद सिनेमा में वापसी की। फरदीन खान अपनी इस सीरीज के कारण काफी चर्चा में भी रहे।

हर साल किसी की किस्मत का सितारा रोशनी लाता है, तो कई की मेहनत को उनका मुकाम नहीं मिल पाता। ऐसे ही साल 2024 में कई नामी सितारों ने काफी समय के बाद कमबैक किया, उनकी वापसी फैंस को बेहद पसंद आई।

फरदीन खान
इस लिस्ट में फेमस एक्टर फरदीन का नाम शामिल है। उन्होंने हीरामंडी वेब सीरीज से कई सालों के ब्रेक के बाद सिनेमा में वापसी की। फरदीन खान अपनी इस सीरीज के कारण काफी चर्चा में भी रहे। इसी के साथ ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म खेल-खेल में, में भी नजर आए। फरदीन खान को इससे साल 2010 में आई ‘दुल्हा मिल गया’ में देखा गया था।

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के लिए साल 2024 अच्छा रहा। यूं तो भूल भुलैया-3 कार्तिक आर्यन की फिल्म रही, लेकिन धक-धक गर्ल की मौजूदगी ने सभी को पीछे छोड़ दिया। उनके डांस और अभिनय को फैंस ने बहुत पसंद किया है। इससे पहले माधुरी दीक्षित को मोहिनी के किरदार में ‘ये जवानी है दिवानी’ में देखा गया था।

नाना पाटेकर
अभिनेता नाना पाटेकर ने फिल्मों में काफी समय बाद काम किया है। वो इस साल क्रिसमस 2024 पर रिलीज हुई फिल्म ‘वनवास’ में नजर आ रहे हैं। नाना पाटेकर को इससे पहले साल 2016 में आई ‘नटसम्राट’ में देखा गया था।

मनीषा कोइराला
खूबसूरत एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी काफी समय बात हीरामंडी में नजर आईं थीं। उनके कमबैक को भी फैंस ने बहुत पसंद किया। मनीषा कोइराला को हीरामंडी से पहले साल 2019 में आई ‘प्रस्थानम’ में देखा गया था।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने साल 2012 के बाद मर्डर मुबारक से सिनेमा में वापसी की। करिश्मा के फैंस ने उनकी फिल्म को बहुत पसंद किया। करिश्मा को आखिरी बार डेंजरस इश्क में देखा गया था।

बॉबी देओल
बॉबी देओल ने साल 2024 में पहली बार साउथ फिल्म में अपनी किस्मत आजमाई। वे कंगुवा में नजर आए थे। बॉलीवुड में वे काफी समय बाद एनिमल फिल्म के कारण चर्चा में रहे थे।