रणवीर इलाहाबादिया का प्रयागराज से नहीं पाकिस्तान है कनेक्शन, PM Modi से मिल चुका सम्मान, पॉडकास्ट के लिए मशहूर
रणवीर इलाहाबादिया इंडियाज गोट लेटेंट शो में जज बनकर गए थे। जहां पर उन्होंने पैरेंट्स की इंटीमेसी पर विवादित बयान दिया। इस मामले में रणवीर के अलावा समय रैना पर भी FIR दर्ज की गई है।

बियर बाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग काफी भड़के हुए हैं। कई लोग उन्हें इलाहाबाद का होने पर कोस भी रहे हैं। तो आपको बता दें, रणवीर इलाहाबादिया का सरनेम भले ही इलाहाबादिया है, लेकिन उनका प्रयागराज से कोई लेना देना नहीं है।

रणवीर इलाहाबादिया एक जाने माने यूट्यूबर हैं। वो अलग-अलग क्षेत्र के सेलेब्रिटीज के साथ पॉडकास्ट करते हैं। उनके शो बीयरबाइसेप्स के कई क्लिप बहुत वायरल होते हैं। साथ ही वो एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं।

रणवीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल क्रिएटर अवार्ड से मार्च 2024 से सम्मानित किया था। इसके अलावा साल 2022 में उनका नाम फोर्ब्स अंडर 30 एशिया लिस्ट में भी आया था। महज 22 साल की उम्र में रणवीर ने अपना पहला यूट्यूब चैनल शुरू किया था, आज वो सात चैनलों को चला रहे हैं।

रणवीर इलाहाबादिया का पूरा नाम सुनकर तमाम लोग उन्हें इलाहाबाद का मान लेते हैं, लेकिन उनका असली नाम रणवीर सिंह अरोड़ा है। अब सवाल है कि वो अपना सरनेम इलाहाबादिया क्यों लगाते हैं इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने बताया कि उनका परिवार यहां पाकिस्तान से आया था। जहां पर उनके परिवार के किसी शख्स को इलमवादी टाइटल दिया गया। लेकिन यह भारत में आकर इलमवादी से इलाहाबादी में बदल गया। इलाहाबादिया उनका फैमिली टाइटल है, जिसकी वजह से रणवीर भी अब इलाहाबादिया सरनेम इस्तेमाल करते हैं।

रणवीर इलाहाबादिया इंडियाज गोट लेटेंट शो में जज बनकर गए थे। जहां पर उन्होंने पैरेंट्स की इंटीमेसी पर विवादित बयान दिया। इस मामले में रणवीर के अलावा समय रैना पर भी FIR दर्ज की गई है।

हालांकि विवाद का गहराता देख रणवीर अल्लाहबादिया ने एक वीडियो जारी करते हुए सभी से माफी मांग ली है। वहीं, उन्होंने शो के मेकर्स ने भी इस सीन को हटाने की बात कही है।