Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Ranveer Allahbadia का विवादित वीडियो Youtube से हटा, 'इंफ्लूएंसर' के खिलाफ तगड़े एक्शन की तैयारी में संसदीय समिति!

India's got latent Controversy: राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि वो इस मुद्दे को सदन में उठाएंगी। कॉमेडी कंटेंट के नाम पर किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। आपको एक मंच मिलता है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी बोल देंगे। 

Ranveer Allahbadia का विवादित वीडियो Youtube से हटा, 'इंफ्लूएंसर' के खिलाफ तगड़े एक्शन की तैयारी में संसदीय समिति!

रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट के बाद एक बार फिर से 'इंफ्लूएंसर' को लेकर बहस तेज हो गई है। विवाद के बाद यूट्यूब ने रणवीर अल्लाहबादिया का विवादित वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। साथ ही बियर बाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर अल्लाहबादिया को संसदीय समिति भी नोटिस भेज सकती है। 

यूट्यूब से हटाया गया विवादित वीडियो

सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस के बाद यूट्यूब ने रणवीर अल्लाहबादिया का विवादित वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के हस्तक्षेप और कानूनी शिकायत के बाद समय रैना के लेटेस्ट शो, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा पैनल गेस्ट बनकर आए थे, उसे इंडियाज गॉट लैटेंट से हटा दिया है। ये वीडियो अब भारत में उपलब्ध नहीं है।

इस नियम के तहत हुआ एक्शन

आपको बता दें, आईटी अधिनियम, 2008 की धारा 69ए के तहत विवादित वीडियो को हटाया गया है। इस अधिनियम के मुताबिक, सरकार को भारत की संप्रभुता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन सामग्री को प्रतिबंधित करने का अधिकार होता है। 

रणवीर इलाहाबादिया को मिल सकता है समन

रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। लेकिन बताया जा रहा है कि संसदीय समिति रणवीर को नोटिस भेज सकती है। कई सांसदों ने संसदीय समिति से अल्लाहबादिया की शिकायत है। संसदीय समिति रणवीर अल्लाहबादिया को नोटिस भेजने पर विचार कर रही है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं सूचना और प्रसारण मंत्रालय की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में इस मुद्दे को उठाऊंगी। 

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि वो इस मुद्दे को सदन में उठाएंगी। कॉमेडी कंटेंट के नाम पर किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। आपको एक मंच मिलता है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी बोल देंगे। वह लाखों सब्सक्राइबर वाले व्यक्ति हैं, हर राजनेता उनके पॉडकास्ट में बैठ चुका है। आपको बता दें, रणवीर के खिलाफ कई केस दर्ज हुए हैं। इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन और यूट्यूब पर 1.05 करोड़ लोग रणवीर को फॉलो करते हैं।