'झुकेगा नहीं..' सिर्फ डायलॉग नहीं बन गई फिल्म की हकीकत, रचा ऐसा इतिहास कि 30 सालों के रिकॉर्ड हुए नतमस्तक!
अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 32वें दिन ये कीर्तिमान स्थापित किया है। फिल्म पुष्पा 2 पहले ही हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन चुकी है। अब फिल्म ग्लोबली तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 लगातार बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हाल ही में एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म से जुड़े एक समारोह में हुई महिला की मौत मामले में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन अब एक्टर भी रेगुलर बेल के साथ ही पूरी तरह से फ्री हैं, तो दूसरी तरफ उनकी फिल्म ने भी ऐसा कुछ खास कारनामा कर दिया है कि इतिहास रच दिया है।
पुष्पा-2 का वो रिकॉर्ड, जिसने रच दिया इतिहास
View this post on Instagram
अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 32वें दिन ये कीर्तिमान स्थापित किया है। फिल्म पुष्पा 2 पहले ही हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन चुकी है। अब फिल्म ग्लोबली तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है। आपको बता दें, इससे पहले ये रिकॉर्ड दंगल और बाहुबली 2 के नाम दर्ज था। फिल्म पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तीसरी इंडियन फिल्म बन गई है।
ये भी पढे़ं संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को नामापल्ली कोर्ट ने दी रेगुलर जमानत
30 सालों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म
प्री रिलीज हाइप के मुताबिक, पुष्पा 2 ने 29 दिन में टिकट सेल्स में 6 करोड़ आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म पिछले 30 सालों में इंडिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तीसरी इंडियन फिल्म बन गई है। आपको बता दें, इससे पहले 1994 में आई सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं को तो 7.4 करोड़ फुटफॉल मिला था। इस नंबर को बाहुबली 2 ने क्रॉस किया और बाहुबली 2 को 10.7 करोड़ का फुटफॉल मिला था। लेकिनअब पुष्पा 2 को 6 करोड़ का फुटफॉल मिला है। जिसके बाद फिल्म तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन और दूसरी साउथ इंडियन फिल्म बन गई।