Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

मोनालिसा पर 'भोजपुरी इंडस्ट्री' बना रही दे दनादन गानें, नीली आंखों वाली माला बेचती लड़की को मिल रहे लाखों व्यूज!

Monalisa Bhojpuri Songs: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन में परिवार संग माला बेचती एक लड़की खूब सुर्खियां बटोर रही है। वो देखते वायरल गर्ल बन गई। नीली आखों वाली इस लड़की की खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर थम नहीं रहे हैं। 

मोनालिसा पर 'भोजपुरी इंडस्ट्री' बना रही दे दनादन गानें, नीली आंखों वाली माला बेचती लड़की को मिल रहे लाखों व्यूज!

महाकुंभ में वायरल हुई नीली आंखों वाली लड़की मोनालिसा देश में चर्चा में है। वायरल गर्ल का क्रेज इतना ज्यादा दिख रहा है कि भोजपुरी लोगों ने मोनालिसा पर गाने बना दिए हैं। जी हां...सिर्फ एक, दो नहीं, यूट्यूब पर आपको मोनालिसा की आंखों पर बने तमाम गानें आसानी से मिल जाएंगे। हैरानी की बात तो ये है कि इन गानों पर लाखों में व्यूज आ रहे हैं।

मोनालिसा पर बन रहे गाने!

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन में परिवार संग माला बेचती एक लड़की खूब सुर्खियां बटोर रही है। वो देखते वायरल गर्ल बन गई। नीली आखों वाली इस लड़की की खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर थम नहीं रहे हैं। अब इसकी खूबसूरती और नीली आंखों पर भोजपुरी सिंगर्स की भी नजर पड़ी गई है और देखते ही देखते ही कई किलर गाने बना दिए गए हैं। ये गाने इस लड़की की खूबसूरती बयां कर रहे हैं।

लाखों में आ रहे मोनालिसा के गानों पर व्यूज

नीली आंखों वाली वायरल लड़की मध्य प्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा रहने वाली है। 16 साल की लड़की का क्रेज इस कदर बढ़ा है कि दनादन भोजपुरी इंडस्ट्री में गाने बनने लगे हैं। जिसमें 'महाकुंभ में वायरल भईली मोनालिसा' भी शामिल है। इस गाने को सिंगर अहमद राज ने आवाज दी है। 

मोनालिसा की खूबसूरती का जिक्र सिर्फ इसी गाने तक सीमित नहीं है। राजन रंगीला ने एक गाना गाया है जिसके बोल हैं- कुंभ के मेला में हिलवले बाडू...। इस गाने के बोल मन्नू बादशाह ने लिखे हैं। 

इसके अलावा मोनालिसा का जलवा 'भईल वायरल बेच के माला...' गाने में भी है। ये गाना मोनालिसा के माला बेचने के अंदाज पर है। इसे अर्जुन राजा ने गाया है। इसके बोल किसानी ने लिखे। 

इसके अलावा एक और गाना भी चर्चा में आ गया है। इस गाने को 25 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है। गाने के बोल हैं- नीली नीली अंखिया। संदीप मिश्रा और प्रतिभा राज ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।