Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

India's Got Latent: दिल्ली से मुंबई तक मचा बवाल, CM फडणवीस, रेखा, नीलेश मिश्रा, मनोज मुन्ताशिर ने दिए ये रिएक्शन!

India's Got Latent controversy: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा मुझे पता चला है कि भद्दे तरीके से चीजों को चलाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। हर किसी की मर्यादाएं हैं, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैं। अगर उनको कोई पार करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

India's Got Latent: दिल्ली से मुंबई तक मचा बवाल, CM फडणवीस, रेखा, नीलेश मिश्रा, मनोज मुन्ताशिर ने दिए ये रिएक्शन!

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट काफी समय से सुर्खियों में है। इस शो पर आने वाले कमेंट्स पर कई बार बवाल भी हुआ है। लेकिन इस शो के हालिया एपिसोड को लेकर दिल्ली से लेकर मुंबई तक बवाल मच गया है। दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट के हालिया शो में रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा पहुंचे हुए थे। शो के दौरान बियर बाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर ऐसा वल्गर कमेंट किया कि सभी हैरान रह गए।

शो को लेकर की हुई शिकायत, उठी बैन करने की मांग

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। तमाम लोग इसे शेयर करके अपने कॉमेंट्स लिख रहे हैं। जिसके बाद अब शो के खिलाफ हिंदू आईटी सेल नाम की संस्था ने शिकायत की है। ये शिकायत ‘अश्लीलता को बढ़ावा देने’ के आरोप में दी गई है। शो के वल्गर सवाल, नस्लीय टिप्पणी, अभद्र स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। शो रिलीज के साथ ही यूजर्स  ‘इंडिया’ गॉट लेटेंट’ को बैन करने की मांग करने लगे। साथ ही रणवीर को अनसब्सक्राइब भी करना शुरू कर दिया। नेटिजन्स का कहना है कि इलाहाबादिया को जो पॉपुलैरिटी मिल रही है, वो उसके लायक नहीं हैं।

सीएम फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  का एक वीडियो चर्चा में है। जिसके मुताबिक, शो को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी मिली है। हालांकि मैंने उसे अबतक देखा नहीं है। मुझे पता चला है कि भद्दे तरीके से चीजों को चलाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। Freedom of Speech सबके लिए है, लेकिन हमारी फ्रीडम तब खत्म हो जाती है, जब हम किसी और की फ्रीडम में दखल देते हैं। ये ठीक नहीं है। हर किसी की मर्यादाएं हैं, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैं। अगर उनको कोई पार करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

सांसद रेखा शर्मा ने कही एक्शन की बात

समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के वीडियो पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि, यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। चाहे पुरुष हो या महिला, ऐसे जोक सोसाएटी में कभी एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे। महिला के शरीर या फिर किसी मां पर जोक करना अच्छा नहीं है। वहीं इस मामले में कार्रवाई की बात भी कही है।

मनोज मुन्ताशिर ने कहा ये पिशाच हैं

मनोज मुन्ताशिर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया है। कोविड से ज्यादा ख़तरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन्स में आ गए हैं। ये पिशाच, ये परवर्ट, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कार-विहीन करने का संकल्प ले चुके हैं। पैरेंट्स के लिए ये एक अलार्म है, जाग जाइए, वरना अपने बच्चों का और अपने महान राष्ट्र का सर्वनाश अपनी आंखों से देखेंगे।

निलेश मिश्रा ने लिखी कई बातें...

निलेश मिश्रा ने लिखा कि हमारे देश की क्रिएटिव इकॉनमी को शेप देने वाले इन भ्रष्ट क्रिएटर्स से मिलिए। मुझे यकीन है कि इनमें से हर एक के लाखों फॉलोवर्स हैं। इस कंटेट को सिर्फ अडल्ट्स के लिए नहीं बनाया गया है। अगर एल्गोरिदम चाहे तो इसे एक बच्चा भी आसानी से देख सकता है। आप जैसे व्यूवर्स ने इन जैसे लोगों को नॉर्मल बना दिया है। भारत में शालीनता को बढ़ावा नहीं किया जाता है। ये क्रिएटर्स, ऑडियंस की पहुंच तक और कमाई के लिए नीचे गिरते जा रहे हैं। ये क्रिएटर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी कह सकते हैं और बच सकते हैं।”