Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

जयपुर में हुई FIR, फिर हुआ ऐलान ‘अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को मिलेंगे 1 लाख’

अनुराग कश्यप का नाम पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। अपने बेबाक विचारों और फिल्मों के कंटेंट को लेकर वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार मामला सीधे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के चलते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। अनुराग कश्यप की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जयपुर में हुई FIR, फिर हुआ ऐलान ‘अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को मिलेंगे 1 लाख’

बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने को लेकर उनको सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। सिर्फ ये ही नहीं कानूनी मौर्चे पर भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।

जयपुर में अनुराग कश्यप पर हुई एफआईआर

बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला ब्राह्मण समाज को लेकर की गई उनकी कथित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है, बल्कि कानूनी मोर्चे पर भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बजाज नगर थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये शिकायत परशुराम सेना के प्रमुख एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी की ओर से दी गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि फिल्म निर्देशक ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

चेहरा काला करने वाले पर एक लाख का ईनाम

अनुराग कश्यप के इस पूरे मामले को लेकर चाणक्य सेना की तरफ से सामने आई है। सेना के सदस्यों ने अनुराग कश्यप की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। सेना ने एक चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा है कि जो कोई भी देश में कहीं भी अनुराग कश्यप का मुंह काला करेगा, उसे 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। चाणक्य सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि अनुराग की टिप्पणी ने पूरे ब्राह्मण समाज को गहरे स्तर पर ठेस पहुंचाई है और समाज में गुस्से की लहर दौड़ गई है। वहीं, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने भी कश्यप के बयान की आलोचना करते हुए इसे समाज के खिलाफ अपमानजनक बताया है।

क्या है मामला

अनुराग कश्यप का नाम पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। अपने बेबाक विचारों और फिल्मों के कंटेंट को लेकर वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार मामला सीधे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के चलते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। अनुराग कश्यप की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन मामले तूल पकड़ रहा है, आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजर है।