एल्विश यादव ने ऐसा क्या किया कि जयपुर में 'FIR' और अरुणाचल प्रदेश में उठी एक्शन की मांग! एक क्लिक में जानिए पूरी बात
एल्विश यादव एक तरफ प्रोपगेंडा फैलाने की बात तो दूसरी तरफ विवादित टिप्पणी....को लेकर मुश्किलें में दिख रही हैं। एल्विश यादव के खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज हुआ है, तो दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन केंजुम पाकम ने एल्विश यादव के भद्दे कमेंट्स को लेकर कड़े से कड़े एक्शन की मांग की।

एल्विश यादव इस समय फिर से चर्चा में आ गए हैं। एक तरफ प्रोपगेंडा फैलाने की बात तो दूसरी तरफ विवादित टिप्पणी....एल्विश की मुश्किलें फिर से बढ़ती दिख रही हैं। एल्विश यादव के खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज हुआ है, तो दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन केंजुम पाकम ने एल्विश यादव के भद्दे कमेंट्स को लेकर कड़े से कड़े एक्शन की मांग की। क्या है ये दोनो विवाद, चलिए सिलसिलेवार तरीके से आपको बताते हैं....
जयपुर में एल्विश के खिलाफ हुई FIR
जयपुर में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। एल्विश यादव पर आरोप है कि उन्होंने एक झूठा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि जयपुर में एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट किया था। जबकि पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है और जानकारी दी है कि एल्विश यादव को कोई सिक्योरिटी नहीं दी थी। इसी के साथ राजस्थान पुलिस की इमेज खराब करने के आरोप में एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पूर्व मंत्री के बेटे संग दिखे थे एल्विश
दरअसल, एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना जयपुर व्लॉग अपलोड किया। वीडियो में वो कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास के साथ उनकी गाड़ी में बैठे दिख रहे थे। कृष्णवर्धन सिंह खाचरियावास राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे हैं। वीडियो में खाचरियावास की गाड़ी के आगे एक पुलिस वाहन जाता दिखाई दिया।
जिसपर एल्विश यादव ने दावा किया कि उन्हें पुलिस सिक्योरिटी के साथ एक शूट पर ले जाया जा रहा है। वीडियो में ये भी कहा गया कि जैसे-जैसे दूसरे जिलों से गुजरेंगे, पुलिस की गाड़ियां भी बदलती जाएंगी। वीडियो में ये भी देखा गया कि एल्विश यादव की गाड़ी एक टोल बूथ पर भी पेमेंट किए बिना निकल गई। इस दौरान भी उनकी गाड़ी पुलिस वाहन के पीछे थी।
राजस्थान पुलिस की छवि खराब करने का आरोप
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जॉसेफ का कहना है कि यूट्यूबर एल्विश यादव को राजस्थान पुलिस की ओर से कोई भी सिक्योरिटी नहीं दी गई थी। इस मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही एडिश्नल कमिश्नर ऑफ पुलिस रामेश्वर सिंह ने कहा कि एल्विश यादव को पुलिस एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी। पुलिस सुरक्षा केवल स्थापित प्रोटोकॉल के आधार पर दी जाती है। ये भी कहा गया कि उनका वीडियो राजस्थान पुलिस की छवि खराब कर रहा है।
पूर्व मंत्री ने मामले को लेकर क्या कहा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि न उन्होंने न उनके बेटे ने पुलिस सुरक्षा डिमांड की थी। उन्होंने कहा कि एल्विश यादव उनसे मिलने कई बार आए हैं और नेता होने के नाते वह लोगों से मिलते रहते हैं। राजस्थान में मेरी पार्टी की सरकार नहीं है और इसलिए उन्हें नहीं पता कि एल्विश यादव ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी या नहीं। भजनलाल शर्मा की सरकार और एल्विश यादव को यह साफ बताना चाहिए कि मामला क्या था?
अरुणाचल प्रदेश में हो रही एक्शन की मांग
अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन केंजुम पाकम ने एल्विश यादव के विवादित कमेंट्स को लेकर एक्शन की मांग की। एल्विश यादव ने कहा था कि करण वीर मेहरा को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई। इतना टेस्ट किसका खराब होता है। और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है।
चुम दरांग की टिप्पणी पर क्या बोले एल्विश
एल्विश यादव ने इस मामले को लेकर कहा कि कुछ लोग इसे समझ ही नहीं पाते, वे कह रहे हैं कि क्योंकि मैंने कोविड का जिक्र किया है और मैं चुम को चीनी होने से जोड़ रहा हूं। लोग बहुत मूर्ख हैं। मेरा मतलब था कि करण वीर मेहरा को कोविड हो सकता है और उसने स्वाद और गंध की अपनी भावना खो दी है और इसलिए वह चुम को पसंद करता है। एल्विश ने अपने पॉडकास्ट से इसके कुछ हिस्से हटवा भी दिए हैं।