Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

BTS से मिलने के लिए लड़कियों ने रच दी ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान, जानिए पूरा मामला!

धाराशिव पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर 27 दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन किया। व्यक्ति ने ये दावा किया कि जिले के ओमेरगा तालुका से तीन लड़कियों को जबरन एक स्कूल वैन में ले जाया गया।

BTS से मिलने के लिए लड़कियों ने रच दी ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान, जानिए पूरा मामला!

कोरियन पॉप बैंड BTS किसी परिचय का मोहताज नहीं है, इस बैंड ने न सिर्फ वैश्विक स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। बल्कि अपने देश के लिए भी अपने हुनर से तमाम फायदें पहुंचाए हैं। बीटीएस ब्वॉय बैंड की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसे फैंस बीटीएस आर्मी कहते हैं। 7 हुनरमंद सिंगर्स के इस बैड की एक बड़ी फॉलोइंग भारत में भी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि दो 14-14 साल की लड़कियों ने बीटीएस से मिलने के लिए ऐसा कुछ किया, कि पुलिस भी हैरान रह गई।

BTS से मिलने के लिए लड़कियों ने क्या किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धाराशिव पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर 27 दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन किया। व्यक्ति ने ये दावा किया कि जिले के ओमेरगा तालुका से तीन लड़कियों को जबरन एक स्कूल वैन में ले जाया गया। एक महिला थी जो तीनों लड़कियों को वैन में ले जा रही थी। ये महिला ओमेरगा से पुणे जा रही परिवाहन बस में ट्रेवेल कर रही थी। इनमें से एक लड़की की उम्र 13 साल की थी और बाकी दो लड़कियां 14-14 साल की थीं। वे लड़कियां पुणे में कुछ कमाने का प्लान बना रही थीं। ताकि वो इन पैसों से साउथ कोरिया जाकर अपनी फेवरेट बैंड बीटीएस पॉप बैंड के सदस्यों से मिल सकें। ये कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

तीनों लड़कियां सुरक्षित बरामद

पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। महिला की मदद से ही तीनों लड़कियों को बस से नीचे उतारा गया और उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद में पुलिस की एक टीम के साथ लड़कियों के माता-पिता भी थाने पहुंच गए। इसके बाद अगले दिन पुलिस ने उन तीनों महिलाओं से पूछताछ की,तो लड़कियों ने बताया कि उन्हें बीटीएस पॉप बैंड बहुत पसंद है और वे इस बैंड के मेम्बर्स से मिलना चाहती थीं। उनके पास साउथ कोरिया जाने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए वे पुणे में कुछ पैसा कमाने आई थीं।