ममता कुलकर्णी करेंगी पिंडदान, 1 फरवरी तक महाकुंभ का हिस्सा, काशी-अयोध्या का करेंगी दर्शन, वीडियो के जरिए बताई पूरी बात!
Mamta Kulkarni in Maha Kumbha: भगवा कपड़े, रुद्राक्ष की माला और माथे पर टिका....इस अवतार में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि वो प्रयागराज महाकुंभ में मौजूद हैं, जहां पर ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की।
बॉलीवुड में 90 के दशक में राज करने वाली अदाकाराओं में ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। ममता कुलकर्णी अब महाकुंभ 2025 में शिरकत करने पहुंची है। जहां पर वो मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान में भाग लेंगी। साथ ही वो काशी विश्वनाथ और अयोध्या राम मंदिर भी दर्शन के लिए जाएंगी। ममता ने एक वीडियो के जरिए बताया कि वो 10 दिन कुंभ का हिस्सा रहेंगी और इन 10 दिनों में पिता का पिंड दान करेंगी।
10 दिन महाकुंभ में शिरकत करेंगी ममता कुलकर्णी
भगवा कपड़े, रुद्राक्ष की माला और माथे पर टिका....इस अवतार में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि वो प्रयागराज महाकुंभ में मौजूद हैं, जहां पर ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की। वीडियो में ममता ने बताया कि वो 1 फरवरी तक महाकुंभ का हिस्सा रहेंगी। 10 दिन वो महाकुंभ में रहेंगी।
काशी और अयोध्या भी जाएंगी ममता!
ममता कुलकर्णी द्वारा बनाए गए वीडियो में उन्होंने बताया कि वो काशी विश्वनाथ और अयोध्या भी जाएंगी। वीडियो में वो भगवा चोले, रुद्राक्ष की माला पहने और माथे पर टीका लगाए नजर आ रही हैं।
पिता का पिंडदान करने के लिए पहुंचीं कुंभ!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। 24 जनवरी की शाम ममता संगम पर पिंडदान करेंगी, वहीं शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम होगा। हालांकि, वीडियो में ममता का कहना है कि वो 10 दिन महाकुंभ में रहेंगी, जहां पर वो पिता का पिंडदान करेंगी, वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थी, इसलिए वो ऐसा करने वाली हैं।
आपको बता दें, एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटी हैं। एक्ट्रेस को दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम को प्रयागराज में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक होगा। इसके बाद उन्हें नए नाम से जाना जाएगा। अब ममता कुलकर्णी यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी।
ममता बोलीं भारत से जाने की वजह थी अध्यात्म
ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत लौटी हैं। इतने सालों तक एक्ट्रेस कहां रहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा था कि मेरे भारत से जाने की वजह अध्यात्म थी। 1996 में अध्यात्म की तरफ झुकाव हुआ और उसी दौरान मेरी मुलाकत गुरु गगन गिरी महाराज से हुई। उनके आने के बाद मेरे मन में अध्यात्म को लेकर रुचि बढ़ी। इसी के बाद मेरी तपस्या शुरू हो गई। साल 2000 से 2012 तक मैं तपस्या करती रही। मैं कई सालों तक दुबई में थी और दो बेडरूम के हॉल में रहती थी और 12 सालों तक ब्रह्मचारी रही।