Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

प्रेमानंद महाराज ने क्यों बदल दी अपनी पदयात्रा की टाइमिंग? अब नहीं होगी रात 2 बजे पदयात्रा

प्रेमानंद महाराज ने अपनी रात की पदयात्रा का समय बदल दिया है। अब उनकी पदयात्रा रात 2 बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

प्रेमानंद महाराज ने क्यों बदल दी अपनी पदयात्रा की टाइमिंग? अब नहीं होगी रात 2 बजे पदयात्रा

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को रात 2 बजे को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय के पीछे उनके स्वास्थ्य की स्थिति और बढ़ती हुई भक्तों की संख्या मुख्य कारण बताए गए हैं।  स्थानीय निवासियों ने भी देर रात होने वाले शोरगुल जैसे ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के कारण असुविधा की शिकायत की थी। विशेषकर एनआरआई ग्रीन कॉलोनी की महिलाओं ने इस शोरगुल के कारण अपनी परेशानियों का उल्लेख किया था।

अब ये समय हुआ निर्धारित

इन परिस्थितियों में प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा का समय बदलते हुए सुबह 4 बजे निर्धारित किया है। इस समय भक्तों की संख्या कम होती है, जिससे शोरगुल की समस्या कम हो जाती है और प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर भी कम दबाव पड़ता है। इस परिवर्तन से भक्तों को थोड़ी असुविधा हो सकती है लेकिन यह निर्णय सभी की भलाई के लिए लिया गया है। प्रेमानंद महाराज की सुबह की पदयात्रा अब भक्तों के लिए एक नई सुबह की शुरुआत होगी, जिसमें वो उनके दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि नये समय के साथ पदयात्रा की शुरूआत आज से हो चुकी है।