इस मूलांक के जातक होते हैं आत्मनिर्भर और प्रभावशाली, क्या आप इनमें से एक हैं?
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वाले लोग आत्मनिर्भर, महत्वाकांक्षी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। सूर्य के प्रभाव के कारण इनकी सोच सकारात्मक होती है और ये हमेशा सफलता पाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

अंक ज्योतिष के जरिए लोगों के भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके जरिए लोगों का दूसकों के साथ कैसा व्यवहार रहता है इसका भी पता लगा सकते हैं। आज हम मूलांक 1 के जातकों के स्वभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिस व्यक्ति का जन्मदिन किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को होता है। ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 1 माना जाता है। इन लोगों के स्वभाव के बारे में बताने वाले हैं। मूलांक 1 के ग्रह स्वामी सूर्य को माना जाता है और सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा मानते हैं।

मूलांक 1 वाले जातक काफी स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं और उनमें निर्णय लेने की भी क्षमता होती है। यह लोग काफी प्रभावशाली होते हैं और इनकी नेतृत्व क्षमता भी बेहतर होती है। इसके अलावा इनको अपनी लाइफ में काफी मान-सम्मान मिलता है।

मूलांक 1 वाले जातक रिलेशनशिप के मामले में भी काफी अच्छे होते हैं। इन लोगों को किसी भी रिश्ते को चलाना बहुत अच्छी तरह से आता है और रिलेशन को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। हालांकि, इन लोगों में थोड़ा आक्रोश होता है, जिसके कारण ये अपने पार्टनर पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं।

इस मूलांक 1 वाले जातकों का करियर भी काफी अच्छा होता है, और उनको हायर एजुकेशन में भी सक्सेस मिलती है। ये लोग काफी एक्टिव और एनर्जेटिक होते हैं और इस वजह से पढ़ाई में मेहनत करने का इन्हें काफी अच्छा परिणाम भी मिलता है। इन जातकों को रिसर्च फील्ड में जाना अच्छा साबित हो सकता है और इनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।