इस मूलांक के लोग होते हैं घमंडी, लेकिन अपने दम पर अपार धन की करते हैं कमाई!
मूलांक 4 वाले लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं चलते हैं, जिसके कारण कई बार ये तनाव में आ जाते हैं लेकिन इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। साथ ही ये लोग योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। इनका दिमाग हर समय चलता ही रहता है।

हर मूलांक की कई खासियत होती हैं। कुछ लोग करियर में कभी धोखा नहीं खाते, तो कुछ रिश्ते बनाने और निभाने में अच्छे होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक खास मूलांक के बारे में बताने वाले हैं, इनके लिए माना जाता है कि ये लोग काफी घमंडी होते हैं। हालांकि, इनमें साहस और कुशलता भी काफी होती है।

हम यहां पर मूलांक 4 की बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु को माना गया है।

इस मूलांक के लोग स्वभाव से बहुत जिद्दी होते हैं। इनमें अहंकार भी देखने को मिलता है। इनके जीवन में परेशानियां भी आती हैं लेकिन परेशानियाें के बावजूद इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है, क्योंकि ये लोग अपने साहस और व्यवहार कुशलता से धन अर्जित करने में सक्षम रहते हैं।

मूलांक 4 वाले लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं चलते हैं, जिसके कारण कई बार ये तनाव में आ जाते हैं लेकिन इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। साथ ही ये लोग योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। इनका दिमाग हर समय चलता ही रहता है।

मूलांक 4 वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग अपने समय के पक्के होते हैं और इन्हें हर विषय की जानकारी रखना पसंद होता हैं। साथ ही ये अच्छे वैज्ञानिक या राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। ये लोग संघर्ष करने में पीछे नहीं हटते हैं।

मूलांक 4 के लोग मनमौजी होते हैं इसलिए ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं और घूमने पर काफी धन खर्च करते हैं। लेकिन कई बार इसी स्वभाव के कारण परेशानी में भी फंस जाते हैं। ये लोग हर किसी के साथ जल्दी नहीं ढल पाते हैं इसलिए ज्यादातर अकेले रहना पसंद करते हैं। ये लोग किसी की चापलूसी करना पसंद नहीं करते हैं।
ध्याद दें-ये जानकारी मीडिया साइट्स पर मिली जानकारी के हिसाब से लिखी गई है।