झगड़ालू स्वाभाव के माने जाते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन खूबसूरती से कर लेते हैं सभी को आकर्षित!
मूलांक 4 वाले जल्दी किसी के साथ ढल नहीं पाते, जिसकी वजह से इनके दोस्त से ज्यादा दुश्मन बनने के आसार रहते हैं। सामाजिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि होती है। ये अपने मित्रों को खूब लाभ देते हैं लेकिन बदले में इन्हें उनसे अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाता। ये अपने राज जल्दी से किसी के साथ शेयर नहीं करते।

मूलांक से व्यक्ति के व्यवहार के बारे में काफी कुछ पता चलता है। अंक ज्योतिष दावा करते हैं कि मूलांक से करियर से लेकर रिलेशनशिप तक तमाम बातों को प्रिडिक्ट किया जाता है।

आज हम आपको उस मूलांक बारे में बताने वाले हैं, जिसके लिए कहा जाता है कि ये लोग लड़ाई झगड़े में काफी तेज होते हैं। साथ ही इनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण होता है।

माना जाता है कि मूलांक 4 वाले लोगों को गुस्सा काफी जल्दी आता है जिस वजह से इनका किसी न किसी से लड़ाई झगड़ा होता रहता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 व 31 होती है उनका मूलांक 4 माना जाता है।

इस अंक का स्वामी ग्रह राहु है। मूलांक 4 वाले लोगों को जीवन में कुछ न कुछ परेशानी लगी रहती है। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना पसंद होता है। ये लोग समय के पाबंद होते हैं। इन्हें हर काम टाइम पर पूरा करना पसंद आता है।

मूलांक 4 का जीवन संघर्षशील होता है। लेकिन ये लोग अपनी मेहनत से धनवान भी बन जाते हैं। इन्हें किसी भी चीज में अचानक से सफलता मिलने के आसार रहते हैं। ये लोग अपनी मेहनत के दम पर किसी भी फील्ड में सफलता हासिल कर लेते हैं। इन लोगों में तर्क-वितर्क करने का कौशल पाया जाता है।

मूलांक 4 वाले जल्दी किसी के साथ ढल नहीं पाते, जिसकी वजह से इनके दोस्त से ज्यादा दुश्मन बनने के आसार रहते हैं। सामाजिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि होती है। ये अपने मित्रों को खूब लाभ देते हैं लेकिन बदले में इन्हें उनसे अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाता। ये अपने राज जल्दी से किसी के साथ शेयर नहीं करते।

हालांकि, मूलांक 4 वाले लोग काफी सुंदर होते हैं। जिससे वो जल्दी आकर्षित करती है। कार्यक्षेत्र में भी इनका प्रदर्शन शानदार होता है। इस मूलांक के जातक किसी भी काम को धीमी गति से करते हैं लेकिन उसे पूरा करके ही दम लेते है।