'महामंडलेश्वर' लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को ममता कुलकर्णी के साथ किन्नर अखाड़े से किया गया बाहर, 'गलत' करने की मिली सजा!
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया है, उन्हें अखाड़े से भी बाहर कर दिया गया है। वहीं, ममता कुलकर्णी जिन्हें महामंडलेश्वर बनाने के कारण विवाद शुरू हुआ था, उन्हें भी अखाड़े से बाहर कर दिया गया है।

'महामंडलेश्वर'......इसे हम पद, साधना के बाद मिला फल या जिम्मेदारी समझ सकते हैं। लेकिन महाकुंभ में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने के मामले ने सभी को हैरान कर दिया था। योगगुरु रामदेव से लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तक ने इसपर सवाल उठाया थी। महामंडलेश्वर पद को लेकर बाबा बागेश्वर नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तो ये तक कह दिया था कि वो अभी तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नहीं बने हैं।
जिसके बाद से ये मामला लगातार सुर्खियों में रहा। अब मामले पर उसी अखाड़े की तरफ से एक्शन लिया गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया है, उन्हें अखाड़े से भी बाहर कर दिया गया है। वहीं, ममता कुलकर्णी जिन्हें महामंडलेश्वर बनाने के कारण विवाद शुरू हुआ था, उन्हें भी अखाड़े से बाहर कर दिया गया है।
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया
किन्नर अखाड़ा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर के रूप में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया जाना काफी सुर्खियों में था। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की पहल पर ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था। जिसपर काफी नाराजगी जाहिर की गई थी। बाबा रामदेव ने तो यहां तक कह दिया कि हर किसी को महामंडलेश्वर बना दे रहे हैं। अब किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने भी इसे गलत बताते हुए कहा था कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अखाड़े में मनमानी कर रहे हैं।
साल 2015 में बना था किन्नर अखाड़ा
जैसा कि हम जानते हैं कि हर अखाड़े का अपना महत्व और इतिहास है। किन्नर अखाड़ा साल 2015 में उज्जैन में बनाया गया था, इसकी स्थापना अजय दास ने की थी। अजय दास का कहना है कि मैंने अखाड़ा किन्नरों के लिए बनाया था लेकिन ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाकर यह लोग किन्नर समाज का हक मार रहे हैं।