Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान न करें जलपान, शुभ मुहूर्त में करें दान, भूलकर भी न करें ये काम!

मकर संक्रांति के दिन स्नान किए बिना भोजन ग्रहण करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से भोजन अशुद्ध हो जाता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, इस दिन सबसे पहले स्नान कर पवित्रता का ध्यान रखें और उसके बाद ही भोजन करें।

मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान न करें जलपान, शुभ मुहूर्त में करें दान, भूलकर भी न करें ये काम!

मकर संक्रांति हिंदू धर्म में एक विशेष पर्व है, जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इस दिन से शुभ कार्यों की भी शुरुआत मानी जाती है। हालांकि, इस पावन पर्व के दिन कुछ कार्य ऐसे हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मकर संक्रांति तिथि 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष 14 जनवरी, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

 मकर संक्रांति के दिन क्या न करें? 

-स्नान के बिना भोजन न करें 


मकर संक्रांति के दिन स्नान किए बिना भोजन ग्रहण करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से भोजन अशुद्ध हो जाता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, इस दिन सबसे पहले स्नान कर पवित्रता का ध्यान रखें और उसके बाद ही भोजन करें।

-तेल का दान न करें 
मकर संक्रांति के दिन तेल का दान करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बीमारियां और नकारात्मकता का प्रवेश होता है। इस दिन अन्य वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन तेल दान करने से बचना चाहिए।

-सफेद चावल और नुकीली वस्तुएं दान न करें 


मकर संक्रांति के दिन सफेद चावल और नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची आदि दान करने से बचना चाहिए। इन वस्तुओं का दान अशुभ माना जाता है और यह घर में नकारात्मकता ला सकता है।

-तामसिक भोजन और शराब के सेवन से बचे 
मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन करना अशुभ होता है। ऐसा करने से न केवल जीवन में नकारात्मकता आती है, बल्कि यह स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

-जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं 


मकर संक्रांति के दिन चौखट पर आए किसी भी ब्राह्मण या जरूरतमंद को बिना कुछ दान दिए वापस न लौटाएं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है और जरूरतमंदों की मदद करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

रिपोर्ट- ऋषभ कांत छाबड़ा