महाकुंभ से आया ऐसा वीडियो कि हैरान रह गए डेनियल रेडक्लिफ के फैंस, पत्तल चाटकर भंडारा खाता दिखा हैरी पॉटर का हमशक्ल!
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भंडारे में मौजूद शख्स हॉलीवुड एक्टर डेनियल रेडक्लिफ का हमशक्ल था। वीडियो में आप देखेंगे कि शुरू में ये विदेशी शख्स भंडारे में अपने खाने को इन्जॉय कर रहा है। वो बड़े आराम से अपनी थाली को चाट कर खाना खा रहा है और उसका वीडियो बनाया जा रहा है।

महाकुंभ 2025 में हर दिन कुछ खास सोशल मीडिया पर वायरल होता है। हम जानते हैं कि महाकुंभ स्नान के लिए न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशों से भी तमाम लोग आ रहे हैं। जिसमें कई प्रसिद्ध लोग भी शामिल हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर हैरी पॉटर महाकुंभ में आएं हैं, ये वायरल हो गया। जिसका वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है।
महाकुंभ में पहुंचे हैरी पॉटर!
हैरी पॉटर सीरीज को विश्व की सबसे पंसदीदा सीरीज में से एक है। इसके लीड एक्टर यानी कि हैरी पॉटर का नाम डेनियल रेडक्लिफ है। तो महाकुंभ 2025 में डेनियल रेडक्लिफ का जुड़वा, भारतीय डेनियल रेडक्लिफ मिल गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें जो व्यक्ति भंड़ारे में खाना खा रहा है, वो बिल्कुल हॉलीवुड एक्टर डेनियल रेडक्लिफ की तरह दिख रहा है।
हैरी पॉटर भी पहुंचा प्रयागराज के महाकुंभ में!
— Mayank Tiwari (@imayanktiwari) January 21, 2025
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हैरी पॉटर (डैनियल रैडक्लिफ) जैसा दिखने वाला शख्स प्रसाद खाता नजर आ रहा है. #MahaKumbh2025 #HarryPotter #viralvideo pic.twitter.com/XFNcENkDcl
वीडियो में देखा जा सकता है कि भंडारे में मौजूद शख्स हॉलीवुड एक्टर डेनियल रेडक्लिफ का हमशक्ल था। वीडियो में आप देखेंगे कि शुरू में ये विदेशी शख्स भंडारे में अपने खाने को इन्जॉय कर रहा है। वो बड़े आराम से अपनी थाली को चाट कर खाना खा रहा है और उसका वीडियो बनाया जा रहा है। अचानक जब एक रिपोर्टर उसके पास पहुंचता है तो वो भी चौंक जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी मान रहे हैं कि इसकी शक्ल डेनियल रेडक्लिफ से मिलती है।
सोशल मीडिया पर आए मजेदार कॉमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम कॉमेंट्स हुए हैं। जिसमें कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है कि बिना उससे पूछे या अनुरोध किए क्यों रिपोर्टर उसकी रिकॉर्डिंग कर रहा था खासकर जब वो खाना खा रहा था। प्राइवेसी में इस तरह से दखल देना कई लोगों को पसंद नहीं आया। यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है- यह तो बस कहने के लिए अंग्रेज है, हरकतें इंडियन वाली हैं।
View this post on Instagram
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये डेनियल रेडक्लिफ तो नहीं है ना। दूसरे यूजर ने लिखा कि उसे शांति से खाने दो भाई, ऐसे चटकारे लेकर तो हमलोग भी नहीं खाते हैं। एक और यूजर ने लिखा है- हैरी पॉटर प्रसाद का आनंद लेते हुए। कई यूजर्स ने ये लिखा है कि ये कुछ ज्यादा ही डेनियल रेडक्लिफ जैसा दिख रहा है।