पुलिस और रेत खनन माफियाओं के बीच चलीं गोलियां, तीन को किया गया गिरफ्तार, कांस्टेबल घायल
राजस्थान में अवैध रेत खनन माफियाओं को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। यहां पुलिस और खनन माफियाओं के बीच गोली चली। जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया है।

धौलपुर में अवैध रेत खनन में कथित रूप से शामिल लोगों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक कांस्टेबल को गोली लग गई है। पुलिस विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
गश्ती के दौरान चली गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पीछा करने के बाद तलाशी अभियान के दौरान तीन लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। जिसमें तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिसकर्मी कथित रूप से अवैध रूप से रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर रहे थे, तभी वाहन को एस्कॉर्ट कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस गश्ती कार पर गोली चला दी।
सुप्रीम कोर्ट ने लगा रखा है प्रतिबंध
यह घटना धौलपुर के राजाखेड़ा इलाके में हुई है। जहां घड़ियाल अभ्यारण्य की मौजूदगी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने बजरी या अवैध रेत खनन पर प्रतिबंध लगा रखा है। पुलिस ने बताया कि इसके बावजूद माफिया राजाखेड़ा से आगरा तक अवैध बजरी पहुंचा रहे हैं। राजाखेड़ा एसएचओ ने दी जानकारीराजाखेड़ा एसएचओ राम किशन ने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली इलाके से अवैध बजरी ले जा रही है। गश्ती दल ने ट्रैक्टर का पीछा किया, जो राजाखेड़ा से आगरा रोड की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर की सुरक्षा कर रहे एक बाइक सवार ने पुलिस की गाड़ी पर गोली चलाई, जिसमें एक कांस्टेबल के कंधे में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।