हादसा, हत्या या सुसाइड, Muskan Jain की मौत में नया मोड़, वीडियो ने खोले दिल दहलाने वाले राज, 14 घंटे पहले बनाया वीडियो
Muskan Jain Suicide Case: 5 जनवरी को मुस्कान अपने ससुराल में सीढ़ियों से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हुई। उसे जयपुर के भंडारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वो 7 दिनों तक वेंटिलेटर पर रही।

Muskan Jain Suicide Case: जयपुर की एक नामी स्कूल में साइंस टीचर मुस्कान जैन की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या ये एक हादसा था, सुसाइड था, या फिर सोची समझी हत्या? 5 जनवरी को हुई इस घटना के बाद से पुलिस और परिवार इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं। मुस्कान के मोबाइल से मिले कुछ वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।
मुस्कान की मौत: हादसा या साजिश?
5 जनवरी को मुस्कान अपने ससुराल में सीढ़ियों से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हुई। उसे जयपुर के भंडारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वो 7 दिनों तक वेंटिलेटर पर रही। 12 जनवरी को उसकी मौत हो गई। ससुरालवालों ने इसे हादसा बताया, लेकिन मुस्कान के पिता ने इसे साजिश करार दिया।
वीडियो ने पलटा केस
मुस्कान के पिता सुरेंद्र कुमार जैन ने मौत के बाद उसका मोबाइल एक्सपर्ट की मदद से अनलॉक करवाया। फोन में मिले चार वीडियो ने ससुराल वालों की साजिश का खुलासा किया। इन वीडियो में मुस्कान रोते हुए अपने पति प्रियांश शर्मा, सास मीतु शर्मा, और ससुर निर्मल शर्मा पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाती नजर आई। वीडियो मुस्कान की मौत से महज 14 घंटे पहले बनाए गए थे।
शादी से शुरू हुई प्रताड़ना की कहानी
मुस्कान और प्रियांश की शादी 19 नवंबर 2022 को हुई थी। शादी के वक्त प्रियांश और उसके परिवार ने दहेज न लेने की बात कही थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही मुस्कान को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जनवरी 2023 में प्रियांश और मुस्कान चंडीगढ़ शिफ्ट हुए, जहां से उनके रिश्तों में खटास शुरू हुई।
मई 2023 में मुस्कान इतनी परेशान हो गई कि उसने ससुराल छोड़कर मायके में रहने का फैसला किया। हालांकि, पति और ससुराल वालों के मनाने पर मुस्कान वापस लौट आई।
5 जनवरी: मौत से पहले क्या हुआ?
मुस्कान के पिता के मुताबिक, 5 जनवरी को ससुराल में मुस्कान को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली। वीडियो से पता चला कि उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई थी। लेकिन ससुरालवालों ने इसे हादसा बताते हुए सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
मोबाइल में मिले दर्द के सबूत
मुस्कान के मोबाइल में चार वीडियो मिले:
- पहला वीडियो 23:14 मिनट का था, जिसमें मुस्कान ने दहेज प्रताड़ना की बात बताई।
- दूसरा वीडियो 1:23 मिनट का था, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया।
- अन्य दो वीडियो छोटे थे, लेकिन उनमें मुस्कान की स्थिति बेहद खराब नजर आई।
पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का केस
वीडियो सामने आने के बाद मुस्कान के पिता ने श्याम नगर थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। एसीपी सोड़ाला योगेश चौधरी के मुताबिक, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।