Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

अब बदलेगी Virat Kohli की फॉर्म! जानिए पिछली बार जब प्रेमानंद महाराज से मिले थे 'किंग कोहली', तब क्या बदला था

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2023 की जनवरी में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए थे। ये पहला ही मौका था, जब कोहली परिवार ने उनके दर्शन किए थे। इसके तुरंत बाद कोहली ने घरेलू जमीन पर करीब तीन साल बाद पहला शतक ठोका था। 

अब बदलेगी Virat Kohli की फॉर्म! जानिए पिछली बार जब प्रेमानंद महाराज से मिले थे 'किंग कोहली', तब क्या बदला था

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे, इस बार कपल के साथ उनके बच्चे अकाय और वामिका भी थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। अब जब विराट कोहली ने एक बार फिर फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए हैं, तो फैंस के जहन में सवाल है कि क्या अब किंग कोहली की फॉर्म में बदलाव होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि जब पिछली बार विराट ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे, तब क्या हुआ था....

दो साल पहले किए दर्शन फिर लगाया शतक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2023 की जनवरी में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए थे। ये पहला ही मौका था, जब कोहली परिवार ने उनके दर्शन किए थे। इसके तुरंत बाद कोहली ने घरेलू जमीन पर करीब तीन साल बाद पहला शतक ठोका था। श्रीलंका के खिलाफ उस वनडे इंटरनेशनल में कोहली ने 160 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में भी शतक का सूखा खत्म किया था।

विराट कोहली से प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा 

प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। प्रेमानंद महाराज ने विराट को सलाह दी और सराहना भी की। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भरपूर सफलता मिलने के बाद भी आप लोगों की आस्था सराहनीय है। जब ब्रह्मांड इतनी मान्यता दे रहा है तो ये दोनों आस्था की ओर मुड़ने के लिए वास्तव में बहादुर हैं। विफलता को कैसे सहना है, इस पर बात करते हुए प्रेमानंद ने कहा कि आपको भगवान को याद करते रहना होगा और प्रतिबद्ध रहना होगा। यह मुश्किल है। असफलता का सामना करने पर मुस्कुराना और सहना किसी के लिए बहुत बड़ी बात है।