पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने अस्पताल में जमकर किया डांस, अनोखे अंदाज को देख कर फैंस हुए खुश
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चक दे इंडिया में डांस कर रहे हैं और उनके साथ मे अस्पताल का स्टाफ भी डांस करता नजर आ रहा है। वह कुछ समय से ठाणे के अस्पताल पर इलाज करवा रहे हैं।

करीब डेढ़ हफ्ते से इलाज करा रहे टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांबली ‘चक दे इंडिया’ पर जमकर डांस कर रहे हैं, जिनका इलाज ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके पहले वह कुछ समय से अपनी आर्थिक हालत और बिगड़े हुए स्वास्थ्य के कारण खबरों में बने हुए थे, उनके कुछ वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी मदद करने की भी पेशकश की थी।
अस्पताल ने फ्री इलाज की घोषणा की
बता दें कि दर्द की शिकायत के कारण ठाणे के लोखंडी इलाके में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह जिस अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं, वहां के स्टाफ भी कांबली के फैन हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय स्टार का इलाज बिना किसी भी फीस के करने का ऐलान किया था।
हॉस्पिटल में ‘चक दे इंडिया’ गाने पर डांस करते दिखे विनोद कांबली, गाना गाते हुए शॉट भी लगाया। #VinodKambli pic.twitter.com/UnbuwO4Bb1
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) December 31, 2024
डांस के वीडियो को देख फैन हुए खुश
बता दें कि पिछले करीब एक हफ्ते से कांबली इसी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं और उनकी हालत बेहतर हो गई है। इस दौरान उनके अलग-अलग वीडियो भी आए थे, जिसमें अस्पताल कर्मी उनकी मदद कर रहे थे। अब उनके डांस वीडियो को देख कर लोगो काफी ज्यादा खुश हैं, इसमें वह जोर-जोर से गाना भी गा रहे हैं।
एक हफ्ते से चल रहा था इलाज
विनोद कांबली को कुछ समय से यूरीन की समस्या थी जिसका इलाज वह करीब डेढ़ हफ्ते से करवा रहे हैं। अस्पताल में कांबली का इलाज करने वाले डॉक्टर ने खुलासा किया कि कांबली ने शुरुआत में यूरिन सम्बंधी शिकायत बताई थी लेकिन अस्पताल में टेस्ट करने के बाद सामने आया कि कांबली के दिमाग में क्लॉट्स यानी खून के थक्के जम गए हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है।