Team India के स्टार खिलाड़ी दूसरी पारी में भी रहे फ्लॉप, जानिए रोहित, पंत, श्रेयस, शिवम और यशस्वी ने बनाए कितने रन
श्रेयस अय्यर पहली पारी मे 11 रन बना सके थे। लेकिन दूसरी पारी में वो 17 रन पर सिमट गए। श्रेयस ने इस दौरान 16 गेंदों पर सामना किया, जिसमें 4 चौके लगाए। यानी कि उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों पर ही रन बनाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सेलेक्ट हुए स्टार खिलाड़ियों में कुछ मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी का हिस्सा हैं। जहां पर सभी की निगाहें अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर टिकी हुई हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई टीम का हिस्सा हैं। तो मुंबई टीम में ही कई अन्य खिलाड़ी भी है, जिसके चलते मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर का मैच बेहद रोमांचक हो गया है। लेकिन पहली पारी में सस्ते में निपटने के बाद अब दूसरी पारी में भी कोई खिलाड़ी कमाल नहीं कर सका है।
रोहित ने लगाए शॉट लेकिन 28 रनों पर हुए आउट
रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में फेल रहे। पहली पारी में उन्होंने महज 3 रन बनाए थे। तो वहीं, रोहित ने दूसरी पारी में तेजी से बल्लेबाजी की। खिलाड़ी ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। लेकिन फिर युद्धवीर सिंह चरक की गेंद पर वो 28 रन पर आउट हो गए। वहीं, अपनी बैटिंग के लिए चर्चा में आए युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल भी 26 रन बनाकर युद्धवीर सिंह का शिकार बने।
श्रेयस बना सके सिर्फ 17 रन
श्रेयस अय्यर पहली पारी मे 11 रन बना सके थे। लेकिन दूसरी पारी में वो 17 रन पर सिमट गए। श्रेयस ने इस दौरान 16 गेंदों पर सामना किया, जिसमें 4 चौके लगाए। यानी कि उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों पर ही रन बनाए हैं। बाकी की गेंदे डॉट रहीं। आपको बता दें, पिछले काफी समय से श्रेयस टीम से बाहर है, उन्होंने पिछले काफी समय से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है, जिसके बाद उनका नाम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सेलेक्ट किया गया है। वहीं, मुंबई के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे जीरो पर ही आउट हुए।
पंत का फ्लॉप शो रहा बरकरार!
ऋषभ पंत ने लंबे समय के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की, लेकिन दोनों ही पारियों में वो नाकाम साबित हुए। सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी मुकाबले में दिल्ली की टीम से खेल रहे पंत पहली पारी में एक और दूसरी पारी में सिर्फ 17 रन बना सके। राजकोट में चल रहे मुकाबले में दूसरे दिन पंत को टीम इंडिया के स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। रवींद्र जडेजा के खिलाफ पंत ने एक चौका लगाया लेकिन यही अनुभवी गेंदबाज उन्हें फंसाने में कामयाब रहे।