Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

IPL 2025: मुस्कुराइए! ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान, हो गई बिग अनाउंसमेंट

लखनऊ सुपर जाइंट्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल क्रिकेटर ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स का कप्तान बनाया गया है।

IPL 2025: मुस्कुराइए! ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान, हो गई बिग अनाउंसमेंट

क्रिकेटर ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 2025 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का कप्तान बनाया गया है। इसकी घोषणा टीम के प्रिंसिपल ओनर संजीव गोयनका ने सोमवार को कर दी है।

नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी थे पंत
पिछले साल जेद्दा में आयोजित आईपीएल मेगा नीलामी में पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। ऋषभ को LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

LSG को मिला चौथा कप्तान

वह केएल राहुल, निकोलस पूरन और कुणाल पांड्या के बाद LSG एलएसजी के इतिहास में चौथे कप्तान होंगे। LSG का IPL में सफरबता दें कि LSG ने अपने पहले दो सेशन में सफल प्रदर्शन किया और आईपीएल 2022 और 2023 दोनों में प्लेऑफ में जगह बनाई। हालांकि, 2024 के सीज़न में उन्हें झटका लगा, खराब नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहे और प्लेऑफ़ से चूक गए।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं पंत

वहीं यह आईपीएल कप्तान के रूप में पंत का दूसरा कार्यकाल होगा इससे पहले उन्होंने 2021 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का नेतृत्व किया था वहीं पंत का डीसी के साथ नौ साल का जुड़ाव था, जो आईपीएल 2025 की शुरूआत से ठीक पहले 31 अक्टूबर को समाप्त हो गया
वहीं दूसरी ओर एलएसजी में पंत मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और टीम के मेंटोर जहीर खान के साथ मिलकर काम करेंगे। उनके साथ एक मजबूत बैटिंग लाइनअप शामिल होगी जिसमें निकोलस पूरन, डेविड मिलर, मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, आयुष बदोनी, आर्यन जुयाल, अब्दुल समद और हिम्मत सिंह शामिल हैं। जबकि गेंदबाजी में तेज गेंदबाज आकाश दीप और आवेश खान के अलावा रवि बिश्नोई, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे।