RCB के नए कप्तान को देखकर फैंस हुए नाराज़, 31 साल के रजत पाटीदार के ये हैं धांसू रिकॉर्ड्स!
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने कई खिलाड़ियों की जिंदगी बदली है और अब इस लिस्ट में रजत पाटीदार का नाम भी जुड़ गया है। कभी खराब फॉर्म की वजह से RCB से बाहर किए गए रजत, अब उसी टीम के कप्तान बन गए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग ने कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली है और अब इस लिस्ट में रजत पाटीदार का नाम भी जुड़ गया है। रजत को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का नया कप्तान बना दिया गया है। रजत को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनके कप्तान बनने से आरसीबी के फैंस काफी नाराज है।

रजत को जिस टीम का कप्तान बनाया गया है कभी उनको इसी RCB से खराब फॉर्म के लिए बाहर निकाल दिया गया था। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करके और कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाने वाले रजत को पहली बार टीम का कप्तान और आईपीएल ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी मिली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के कोच एंडी फ्लॉवर ने नए रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपी है। इस टीम के साथ उनको एक रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी और अब वो बतौर कप्तान मैच खेलेंगे।

रजत पाटीदार एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हैं। रजत को इंदौर में पैदा हुए थे और घरेलू स्तर पर मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं।

बता दें कि रजत पाटीदार ने साल 2021 में आरसीबी में एंट्री ली थी। पहले सीजन में रजत ने सिर्फ 4 मैच ही खेले थे और कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे। इसके बाद साल 2022 में उनको कोई खरीददार नहीं मिला था, लेकिन रिप्लेसमेंट के तौर पर आने के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया था। उन्होंने 8 मैचों में 333 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2024 में 15 मैचों की 13 पारियों में 395 रन बनाए थे।