IND Vs NZ: खिताबी मुकाबले में रोहित हारे टॉस, तो सुरेश रैना, हरभजन सिंह ने दिया खतरनाक रिएक्शन, कह दी हवन कराने की बात
खिताबी जंग के लिए दोनों कप्तान साथ आए। जिसके बाद सभी की निगाहें रोहित शर्मा द्वारा उछाले गए सिक्के पर थी। रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला और मिचेल सैंटनर ने हेड्स बोला। सिक्का जमीन पर गिरा तो रोहित शर्मा मुस्कुरा उठे। इसका कारण था कि वो एक बार फिर से टॉस हार चुके थे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच दुबई में जारी है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से टॉस हार गए। इस हार के साथ ही रोहित ने न सिर्फ निराशाजनक रिकॉर्ड अपने नाम किया। बल्कि तमाम मीम भी उनके साथ जुड़ गए। फाइनल मैच में टॉस हारने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहित के मजे लिए, तो कॉमेंट्री बॉक्स में सुरेश रैन, हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने मजाकिया अंदाज में बातें कहीं।
सुरेश रैना बोले कहीं शोले वाला किस्सा तो नहीं
रोहित शर्मा के टॉस हारने पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गग बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रोहित को टॉस का सिक्का चेक कराना चाहिए। कहीं, ये शोले वाला किस्सा तो नहीं है। बता दें, फिल्म शोले में एक्टर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बीच सिक्के पर फैसला होता था। फिल्म में जब दोनों किसी फैसले पर अटकते थे, तो टॉस से हल निकालते थे। लेकिन फिल्म के आखिर में पता चलता है कि एक्टर धर्मेद्र ने सिक्के के दोनों पहलू एक जैसे ही बना रखे थे, इसलिए अमिताभ हर बार टॉस हार जाते थे। सुरेश रैना ने इसी बात पर रोहित शर्मा को भी जोड़ा।
हरभजन सिंह ने दी हवन की सलाह
खिताबी जंग के लिए दोनों कप्तान साथ आए। जिसके बाद सभी की निगाहें रोहित शर्मा द्वारा उछाले गए सिक्के पर थी। रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला और मिचेल सैंटनर ने हेड्स बोला। सिक्का जमीन पर गिरा तो रोहित शर्मा मुस्कुरा उठे। इसका कारण था कि वो एक बार फिर से टॉस हार चुके थे। ये देखते ही कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स भी हैरान कर रह गए। हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा टॉस का सिक्का अपने साथ लेकर आएं। रोहित खुद का भी हवन कराएं और उस सिक्के का भी हवन कराएं।
हरभजन ने सुनाया सौरभ गांगुली का किस्सा
वैसे टीम इंडिया के कप्तानों का टॉस हारने का किस्सा आज का नहीं है। रोहित से पहले विराट, सौरभ भी इसका शिकार रह चुके हैं। हरभजन सिंह ने सौरभ गांगुली का किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक वक्त आया था जब सौरव गांगुली भी लगातार टॉस हारने लगे थे। तब मैंने उनसे कहा था कि दादा अब टॉस के बॉस नहीं, बॉस का टॉस करवाओ। रोहित शर्मा टॉस भले ही लगातार हार रहे हो, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। ये लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट है, जब भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। इस सिलसिले की शुरुआत 2023 के वनडे वर्ल्डकप से हुई थी। तब भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। वहीं, 2024 के टी20 वर्ल्डकप में भारत विजेता बनाया था। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत तीसरी बार रोहित की कप्तानी में फाइनल में पहुंचा है।
रोहित के नाम जुड़ गया ये निराशाजनक रिकॉर्ड
फाइनल मैच में टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित भारत के लिए वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 15 तक पहुंच गया। कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट में लगातार 12 टॉस हारने के साथ ही वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों ने कप्तान के तौर पर 12 बार टॉस गवाया है।