Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह की सगाई में आया ट्विस्ट, पिता ने किया बड़ा ऐलान ! पढ़ें पूरी खबर

वायरल पोस्ट के मुताबिक रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां वकील के साथ ही सांसद भी हैं। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने सिर्फ 25 साल की उम्र में चुनाव जीता और सांसद बन गईं। वो उत्तर प्रदेश के मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं।

Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह की सगाई में आया ट्विस्ट, पिता ने किया बड़ा ऐलान ! पढ़ें पूरी खबर

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह अब अपने जीवन में नई शुरुआत की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रोफेशनल तौर पर काफी कामयाबी हासिल करने के वो जल्द ही शादी के बंधन मे बंधने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, रिंकू की सगाई हो चुकी है। उनकी होने वाली जीवनसाथी प्रिया सरोज एक वकील और समाजवादी पार्टी की नेता हैं।

रिंकू सिंह ने कर ली सगाई, जल्द होगी शादी?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अलीगढ़ ओजोन स‍िटी में पार‍िवार‍िक सदस्यों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक और मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने एबीपी न्यूज से टेलीफोनिक वार्ता में कहा भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर वालों ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में CJM के पद पर हैं उनके पास रिंकू और प्रिया के रिश्ते को लेकर बात की। शादी का मामला है, इसलिये अभी बहुत कुछ सोच समझकर फैसला लेना होगा लेकिन इन दोनों की सगाई की खबर सही नहीं है।

कौन हैं प्रिया सरोज

वायरल पोस्ट के मुताबिक, रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां वकील के साथ ही सांसद भी हैं। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने सिर्फ 25 साल की उम्र में चुनाव जीता और सांसद बन गईं। वो उत्तर प्रदेश के मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में एंट्री की थी। उनके पिता भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो देश की दूसरी सबसे युवा सांसद हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सेलेक्ट हो सकते हैं रिंकू सिंह !

रिंकू सिंह भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन कमाल रहा है। रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे मुकाबले भी खेले हैं। वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रिंकू सिंह के फैंस की निगाहें खिलाड़ी के चैंपियंस ट्रॉफी मे सेलेक्ट होने पर हैं। 

रिंकू सिंह ने पापा ने कही बड़ी बात

बता दें, इस वक्त सोशल मीडिया पर रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। अब इस पर रिंकू के पिता ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, अभी कोई सगाई नहीं है। जब होगी तब आप सबको पता चलेगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा, बातचीत चल रही है लेकिन अभी सगाई जैसा कुछ भी नहीं है।