कब भारत आने वाली है चैंपियन टीम इंडिया, क्या फिर से मुंबई में होगी विक्ट्री परेड, जानिए एक क्लिक में...
माना जा रहा है कि 22 मार्च से आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत हो रही है और इससे पहले सभी खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ना होगा। टीम से जुड़ने से पहले खिलाड़ियों को भरपूर आराम भी चाहिए ताकि वो आईपीएल के लिए तोरताजा रह सकें। यानी फाइनल और आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत के बीच में कम समय होने के कारण विक्ट्री परेड का प्लान नहीं रखा गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद टीम इंडिया ने देश को 10 महीने के भीतर ही गर्व का पल दिया। पूरे देश में लोगों ने आतिशबाजियां की। कप्तान रोहित की बुर्ज खलीफा के सामने फोटोशूट भी कराया। जिसके बाद फैंस के जहन में सवाल है कि क्या टीम इंडिया की एक बार फिर से विक्ट्री परेड होगी।
टीम इंडिया कब लौटेगी भारत
टी-20 विश्वकप जीतकर लौटी टीम की शान से विक्ट्री परेड निकाली गई थी। अब टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद फैंस के जहन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि विनर टीम इंडिया वापस भारत कब लौटेगी। टीम इंडिया सोमवार को ही दुबई से भारत लौटेगी। लेकिन पूरी टीम एक साथ नहीं आएगी। टीम के खिलाड़ी अलग-अलग लौटेंगे और अपने-अपने शहर जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के शाम साढ़े सात बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। टीम के खिलाड़ी जब अलग-अलग आएंगे तो फिर ऐसे में टीम की विक्ट्री परेड की संभावना भी खत्म हो जाती है।
क्या होगी टीम इंडिया की विक्ट्री परेड
रोहित एंड कंपनी ने रविवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ये खिताब जीता। टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। आखिरी बार उसने ये टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2013 में जीता था। रोहित की कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद ये टूर्नामेंट जीता है। ऐसे में फैंस को इंतजार है उसी तरह के जश्न का जिस तरह का टी20 वर्ल्ड कप दौरान हुआ था। लेकिन शायद इस बार ऐसा न हो।
इसका कारण माना जा रहा है कि 22 मार्च से आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत हो रही है और इससे पहले सभी खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम से जुड़ने से पहले खिलाड़ियों को भरपूर आराम भी चाहिए ताकि वो आईपीएल के लिए तोरताजा रह सकें। यानी फाइनल और आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत के बीच में कम समय होने के कारण विक्ट्री परेड का प्लान नहीं रखा गया है।
इसी साल मनाई गई थी 50वीं सालगिराह
वैसे बता दें, विक्ट्री परेड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम तक होती है। हाल ही में वानखेड़े की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई थी। तब रोहित ने कहा था कि वो कोशिश करेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतें और उस ट्रॉफी को टी20 वर्ल्ड कप की तरह ही वानखेड़े में लेकर आएं। हालांकि, रोहित का ये ख्वाब पूरा होता नहीं दिख रहा है। साल 2007 में भी जब टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था तब भी मुंबई में विक्ट्री परेड निकाली गई थी और वानखेड़े में जश्न मनाया गया था।