पार्टी से किसकी छुट्टी करेंगे डोटासरा ? बैठक में दे डाली नसीहत, यहां पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी में अनुशासनहीनता और गुटबाजी पर कड़ा रुख अपनाया है। डोटासरा ने कहा कि मेहनत न करने वालों को कांग्रेस में रहने का अधिकार नहीं मिलेगा।

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के तेवरों से हर कोई वाकिफ है। वह सदन से सड़क तक सत्तापक्ष को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। डोटासरा ने बेबाक बयानों से जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं, सत्ता को आईना दिखाने के वह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी बड़े नियमों के साथ संभाल रहे हैं। संगठन में हो रही लापरवाही वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं। हाल में एक ऐसा वाक्या हुआ। जिसने इन बातों पर मुहर भी लगा दी। दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जहां डोटासरा नेताओं की छुट्टी करने की बात करते दिखाई दे रहे हैं।
पार्टी मुख्यालय में डोटासरा ने की बैठक
दरअसल, बीते दिनो डोटासरा पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संगठन में आ रही खामियों और गुटबाजी पर नेताओं को नसीहत दी। इतना ही नहीं इस दौरान जो विधायक नहीं पहुंचे। उनपर डोटासरा का पारा हाई हो गया। बताया जा रहा है, जयपुर शहर-ग्रामीण इलाकों के कई ऐसे बड़े नेता है जो अक्सर पार्टी बैठकों से दूर रहते हैं। इतना ही नहीं कई नेता तो तीन-तीन महीने के पार्टी मुख्यालय नहीं आए। पार्टी के नियमों की अनदेखी करने पर गोविंद सिंह डोटासरा तमतमा उठे और उन्होंने प्रभारी रामचंद्र घोसी से ऐसी विधायकों की लिस्ट बनाने के लिए कहा जो कभी-कभी चेहरा दिखाने आते है। उन्होंने कहा जो भी गैरजिम्मेदाराना हरकत या फिर अनुशासनहीनता करेगा, पार्टी से उसकी छुट्टी में बिल्कुल देर नहीं लगेगी।
आदत नहीं सुधारी तो होगा एक्शन !
डोटासरा यही नहीं रुके, उन्होंने कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों और विधायकों को नसीहत देते हुए कहा, कांग्रेस का काम जमीनी स्तर से लोगों की समस्याओं को उठाना है। ऐसे में जो लोग आराम की मांग कर रहे हैं वो जान लें। अगर आप पार्टी के लिए मेहनत नहीं करेंगे तो कांग्रेसी होने का अधिकार भी खो देंगे। आप नेम प्लेट लगाने और आधे घंटे आने से कम नहीं चलने वाला है।