Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

सियासत की जंग तेज...घोटाले पर भिड़े नेता, एक तरफ आरोप, दूसरी ओर आक्रोश

Mahesh Joshi ED arrest: राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले में महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान तेज, मंत्री किरोड़ी मीणा बोले- बड़ी मछली पकड़ी गई है, नाम नहीं लूंगा वरना भाग जाएंगे।

सियासत की जंग तेज...घोटाले पर भिड़े नेता, एक तरफ आरोप, दूसरी ओर आक्रोश
बड़ी मछली पकड़ी गई है, नाम नहीं लूंगा...

राजस्थान में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ चुका है। जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर शुक्रवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने दावा किया कि "बड़ी मछली पकड़ ली गई है। कई और अधिकारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर हैं।" साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने नाम उजागर कर दिए तो आरोपी भाग सकते हैं।

घोटाले की शुरुआत किसने की?
यह वही मामला है, जिसे किरोड़ी लाल मीणा ने जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब सबसे पहले उठाया था। उन्होंने ईडी को कई सबूत सौंपे थे। उनका दावा है कि यह घोटाला 20 हजार करोड़ रुपए का है। महेश जोशी की गिरफ्तारी उसी जांच का परिणाम है। जोशी गहलोत सरकार में PHED मंत्री थे और जल जीवन मिशन का काम इसी विभाग के तहत हुआ।

महेश जोशी की सफाई
गिरफ्तारी के बाद महेश जोशी ने मीडिया से कहा, "मैंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया। मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं निर्दोष हूं और कानून मुझे इंसाफ देगा।"

गहलोत का पलटवार: "ED बनी भाजपा का एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट"
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लिखा, “महेश जोशी की गिरफ्तारी उस समय की गई जब उनकी पत्नी ICU में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। यह गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। ED अब भाजपा की राजनीतिक हथियार बन चुकी है।”