"बड़ी मछली फंस चुकी है,अब अफसर भी नपेंगे", ED की कार्रवाई पर बाबा किरोड़ी का बयान
राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले पर ईडी की कार्रवाई के बीच किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 20 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है और कई अफसर भी रडार पर हैं। पढ़िए पूरा मामला।

जयपुर। एक तरफ भजनलाल सरकार कैबिनेट के विस्तार की चर्चाएं तेज हैं तो दूसरी तरफ किरोड़ीलाल मीणा एक्शन में आ गए हैं। बीते साल इस्तीफा देने वाले बाबा किरोड़ी अब काम पर लौट आए हैं। एक के बाद एक बैठकें कर रहे हैं। यहां तक उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी चेंज कर दी है। हालांकि ये उन्होंने क्यों किया ये तो दूसरा विषय है पर इन दिनों कृषि मंत्री का एक बयान वायरल हो रहा है। जहां, उन्होंने गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी पर ईडी की कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है। कहा, बड़ी मछली पकड़ी में आ चुकी है। ईडी की नजर में कई अधिकारी भी है। नाम तो नहीं लूंगा, वरना इन्हें भागने में देर नहीं लगेगी। अब 20 हजार करोड़ के इस घोटाले का सच जनता के सामने आएगा।
ईडी की कार्रवाई पर बड़ा बयान
बाबा किरोड़ी यही नहीं रूके, उन्होंने आगे जनता के पैसों का घोटाला हुआ है। ये कोई छोटा-मोटा घोटाला नहीं बल्कि 20 हजार करोड़ का घोटाला है। ईडी अपना काम कर रही है। अभी तो बस परतें खुलना शुरू हुई हैं। इस खेल में कई अधिकारी भी मिल हुए हैं। उनपर भी कार्रवाई होगी। मैं नाम नहीं लेना चाहता। वरना क्या पता भाग ही जाएं। इस दौरान, उन्होंने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा, जो लोग ईडी पर सवाल उठा रहे हैं, वह जनता की भलाई नहीं केवल राजनीति करना जानते हैं। बता दें, जोशी की गिरफ्तारी पर डोटासरा से लेकर गहलोत समेत कई नेता प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
बाबा किरोड़ी ने उठाया था मसला
बता दें, वो बाबा किरोड़ीलाल मीणा ही थी, जिन्होंने तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जल जीवन मिशन योजना में टेंडर घोटाले के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को कई अहम सबूत भी दिये थे। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब ये जांच महेश जोशी तक पहुंच गई है। बीते दिन जोशी को अरेस्ट कर लिया गया । अभी तक कुल पांच लोगों ईडी की गिरफ्त में आए हैं। जो कथित तौर पर बिचौलिए का काम कर रहे थे। खैर, ये मुद्दा प्रदेश में अभी चर्चा में रहने वाला है। देखना होगा, कांग्रेस इस पर क्या एक्शन लेती है।