Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

गहलोत से बेनीवाल तक, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिये बड़े बयान, पढ़ें भारत का Exclusive Interview

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की राजनीति, अशोक गहलोत, हनुमान बेनीवाल, नरेश मीणा और ईवीएम विवाद पर खुलकर बात की। प्रियंका गांधी और लोकेश शर्मा पर भी बयान दिये। पढ़ें भारत रफ्तार का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।

गहलोत से बेनीवाल तक, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिये बड़े बयान, पढ़ें भारत का Exclusive Interview

राजस्थान में ठंड के साथ सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। एक तरफ एसआई भर्ती परीक्षा पर भजनलाल सरकार युवाओं के निशाने पर है तो दूसरी तरफ 9 जिलों को खत्म करने पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। प्रदेश में होते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच भारत रफ्तार ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से Exclusive बातचीत की। जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं, हनुमान बेनीवाल पर बड़े बयान दिये। ऐसे में हम आपके लिए केंद्रीय मंत्री से जुड़ी बातचीत के कुछ अंश लेकर आये हैं। 

ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब 

गजेंद्र सिंह शेखावत से जब पूछा गया कि पहले हरियाणा फिर महाराष्ट्र और यूपी-राजस्थान के उपचुनावों में बीजेपी की शानदार जीत मिली हालांकि विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठा रहा है। इस पर केंद्रीय ने कहा मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जहां पर आप जीतते हैं वहां ईवीएम कैसे काम कर जाती है। जम्मू-कश्मीर चुनावी रिजल्ट में किसी ने ईवीएम पर सवाल खड़ा क्यों नहीं किया। विपक्ष अपनी विफलताओं पर आत्म मंथन करने की बजाय उससे भागने के बहाने ढूंढता हैं। 

प्रियंका गांधी पर भी की बात 

बता दें, बीते दिनों प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बनी है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें बधाई दी थी। जबकि संजय रोत ने प्रियंका की तुलना शेरनी से की थी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैंने उन्हें बधाई सांसद बनने के लिए दी थी। विपक्ष की सांसद है तो रचनात्मक सांसद की भूमिका उन्हें निभानी चाहिए। 

अशोक गहलोत पर साधा निशाना

गौरतलब है, पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निशाने पर शेखावत थे। गहलोत पर ये तक आरोप लगाए थे कि वह सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, पुराने बादल छट चुके हैं। हम पर सवाल उठाने वाले आज खुद फोन टैपिंग मामले में कठघरे में खड़े हैं। लोकेश शर्मा से मुलाकात पर बोला किसी से मिलना गुनाह नहीं है। अगर मुलाकात हुई भी है तो इसमें कोई नुकसान नहीं है। 

हनुमान बेनीवाल पर दिया बड़ा बयान

हनुमान बेनीवाल ने बीते दिनों बयान दिया था, अगर नरेश मीणा आरएलपी से चुनाव लड़ते तो वह जीत जाते जब इस बारे पर केंद्रीय मंत्री से प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, उपचुनाव का वक्त चल गया, बीजेपी ने जीत हासिल कर ली। ऐसे में इन सब चीजों का बात करने का फायदा नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि 2013-14 के बीच वह बेनीवाल को बीजेपी में शामिल कराना चाहते थे। कहा, हम चाहते थे वह पार्टी के साथ जुड़े और जतना के लिए काम करें लेकिन उन्होंने अलग रास्ता चुना। आज उनकी अपनी पार्टी है, खुद के विचार हैं। 2019 में उनका मन अशोक गहलोत के साथ लगा, हालांकि उपचुनाव में क्या हुआ वो सभी देखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, राजनीति में कुछ स्थायी नहीं होता है,भविष्य में स्थिति क्या होगी पर कुछ नहीं कहा जाता फिलहाल के लिए अभी ऐसा कोई विचार अभी के लिए नहीं है।