Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजस्थान मुख्यमंंत्री भजनलाल शर्मा ने खोला राज, बताया दिल्ली में इस बार किसकी बनेगी सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार से जनता को धोखा दिया है।

राजस्थान मुख्यमंंत्री भजनलाल शर्मा ने खोला राज, बताया दिल्ली में इस बार किसकी बनेगी सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीते सोमवार को दिल्ली दौरे पर थे। वह नई दिल्ली के शाहदरा में कृष्णानगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल के समर्थन में आयोजित की गई चुनावी सभा में शामिल हुए थे। इस सभा को सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई राज खोल दिए और इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 सालों में जनता से कई झूठे वादे किए हैं और अब वह नाकामियों और जनता के साथ धोखे का प्रतीक बन चुकी है।

भजनलाल शर्मा ने आप नेताओं पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं के नाम पर बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं, जो अब जनता के सामने आ चुके हैं। इनके नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप काफी गंभीर हैं और इनमें से एक में तो खुद मुख्यमंत्री, एक उपमुख्यमंत्री, एक मंत्री और तीन विधायक घोटाले के आरोप में जेल जा चुके हैं और अभी भी इनके तीन नेता जेल में हैं।

दिल्ली की जनता आप से परेशान

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा क की इस बार दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। यहां की जनता ने उन लोगों को परख लिया है कि जो झूठे वादे करके सत्ता में आए हैं और उन लोगों ने दिल्ली की जो दुर्दशा की है वो आप सभी के सामने है। दिल्ली के लोगों को जो झूठे सपने दिखाने का काम किया था अब उसका अंत होने वाला है।

दिल्ली सरकार का अंत

उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कामों को याद दिलाते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो ‘भारत तेरे होंगे टुकड़े’ का नारा लगाने वालों का समर्थन करते हैं। इस जनसभा में जनता का उत्साह से पता चल रहा है कि दिल्ली सरकार के उस अंधकारमय शासन का अंत होने वाला है। इस सरकार के कारण दिल्ली के विकास ठंडे बस्ते में चला गया है। उन्होंने अपना विश्वास जताते हुए कहा कि अब इस सरकार के झूठे वादों का अंत होगा और जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएगी।