Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

"नौकरी के लिए लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हो", एसपी पर क्यों भड़के डोटासरा, जानें मामला

शेखावाटी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को काले झंडे दिखाने वाले एनएसयूआई नेता ओम प्रकाश नागा ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश बताया, वहीं अशोक गहलोत और डोटासरा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

"नौकरी के लिए लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हो", एसपी पर क्यों भड़के डोटासरा, जानें मामला

जयपुर। शेखावाटी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले को काले झंडे दिखाने वाले ओम प्रकाश नागा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वह, कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस थाने पहुंचे। बता दें, नागा एनएसयूआई सीकर के जिलाध्यक्ष है। इस घटना के बाद कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत से लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे सरकार की मनमानी बताया है। 

अशोक गहलोत ने किया ट्वीट 

सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते लुए लिखा- सीकर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले ओम प्रकाश नागा को गिरफ्तार कर उनके साथ गंभीर प्रकृति के अपराधियों जैसा व्यवहार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।इसी प्रकार, बीकानेर में 6 लोगों की मृत्यु पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे पीसीसी सचिव श्री रामनिवास कूकना के घर एक IPS के नेतृत्व में पुलिस दल गया। वहां कुछ न मिलने पर उनके खेत से पुलिस ने ट्रांसफार्मर उतार लिया। उनके पारिवारिक डेयरी को सील कर दिया। यह दिखाता है राजस्थान की पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में आकर कानून से बाहर जाकर कार्रवाई कर रही है। मैं सीएम,गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से आग्रह करता हूं कि ये अलोकतांत्रिक कार्रवाई अविलंब रोकी जाएं‌। पुलिस अधिकारी भी सरकार के दबाव में ऐसे काम न करें जिसे उन्हें अदालतों में स्थापित करने में परेशानी आए और कानून के घेरे में वो स्वयं आ जाएं। आज पीसीसी में हमने इस पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रस्ताव पारित किया है जिससे पुलिस-प्रशासन को संदेश ले लेना चाहिए।

एसपी पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा 

अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी इस मसले पर भड़क उठे हैं। उन्होंने एसपी से फोन पर बात करते हुए कहा, अदालत में आपने पांच दिन का रिमांड मांगा है। उसने कोई मर्डर किय गया है। आप जुलूस निकाल रहे हो, परिवार को परेशान कर रहो है। एक बात तो साफ है आप सीएमओ से गाइड हो रहे है। ये तो अति है। यानी, आपने अपनी नौकरी के लिए लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दीं- आगे क्या कुछ कहा, आप भी सुनिए-

सीकर में NSUI जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी मामले में SP पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा...!

डोटासरा - "आपने गिरफ्तार कार्यकर्ता के लिए 5 दिन की रिमांड मांगी है, उसने कोई मर्डर किया है क्या...आप जुलूस निकाल रहे हो, उसके परिवार वालों को परेशान कर रहे हो....आप CMO से गाइड हो रहे हो, अति कर…

— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh)

आखिर क्या है पूरा मामला ?

गौरतलब है, 19 अप्रैल को सीएम भजनलाल शर्मा शेखावाटी के दौर पर थे। इसी दौरान उनकी फ्लीट के सामने आकर आोम प्रकाश नागा विरोध दर्ज कराते हुए काला झंडा दिखाया था। बीते दिन उद्योग थाने पहुंचकर नागा ने सरेंडर कर दिया। अभी तक इस मामले में छह लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। जबकि लापरवाही और सुरक्षा चूक में तीन जवानों पर भी गाज गिरी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर हमलावर है, कांग्रेस का कहना है, भजनलाल सरकार जनता की आवाज दाबाने की कोशिश कर रही है।