वसुंधरा राजे का ‘जबरा’ फैन, राजे की सलामती के लिए महाकुंभ रवाना
वसुंधरा राजे सिंधिया राजनीति की तो महारानी है हीं, साथ ही साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी लंबी है। उनका एक फैन तो ऐसा है जिसने उनके लिए ऐसा काम किया है जिसकी चर्चा हो रही है।

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का एक ऐसा फैन है, जिसके बारे में जानकर आप भी इम्प्रेस हो जाओगे। ये फैन भिवाड़ी का रहने वाला है और इनका नाम विक्रम यादव है। वो वसुंधरा राजे सिंधिया के इतने बड़े फैन हैं कि उनको भगवान की तरह पूजते हैं। विक्रम उनकी सेहत की दुआ के लिए साइकिल यात्रा करते हैं।
पांच धार्मिक यात्रा कर चुके हैं विक्रम
विक्रम अब तक पांच धार्मिक यात्रा साइकिल से कर चुके हैं। वहीं इस बार वो प्रयागराज महाकुंभ के लिए भी साइकिल से रवाना हो चुके हैं। इसको लेकर वसुंधरा राजे ने अपने फैन को शुभकामनाएं देते हुए उनको हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है।
वसुंधरा राजे को मानते हैं आदर्श
वसुंधरा के फैन विक्रम ने बताया कि वो पूर्व सीएम राजे को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। विक्रम ने कहा कि वसुंधरा ने राजस्थान के लिए बहुत सारे काम किए हैं, जिसका लाभ जनता को भी मिला है। उनके कामों की चिंता गांव-गांव तक होती है। राजे का स्वास्थ्य ठीक रहे इसके लिए वो पांच बार साइकिल यात्राएं कर चुके हैं।
अब तक इन जगहों पर की यात्रा
विक्रम ने अपनी यात्राओं के बारे में बताते हुए कहा कि वसुंधरा राजे के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए वो साइकिल से पांच बार धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। विक्रम ने कहा कि अब तक मैंने जिस तरह की यात्राएं की हैं, वो मैं आगे भी जारी रखूंगा।
बता दें कि विक्रम साइकिल से तीन बार वैष्णो देवी, एक बार अमरनाथ और एक बार उज्जैन जा चुके हैं। वहीं अब वो साइकिल से महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे हैं। उनकी इन यात्राओँ को वसुंधरा राजे ने ही हरी झंडी दिखाई थी।