Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

UPSC Result 2024: सिविल सेवा में राजस्थान के युवाओं का दबदबा, इन लोगों ने मारी बाजी, देखें लिस्ट

यूपीएससी रिजल्ट 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे टॉपर रहीं, जबकि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आए युवाओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। पढ़ें पूरी लिस्ट और जानें कौन बना प्रेरणा का स्रोत।

UPSC Result 2024: सिविल सेवा में राजस्थान के युवाओं का दबदबा, इन लोगों ने मारी बाजी, देखें लिस्ट

जयपुर। यूपीएससी (UPSC) का फाइनल रिजल्ट 2024 (UPSC Result 2024) 22 अप्रैल को घोषित किया गया। इस बार संघ लोक सेवा आयोग की टॉप टू लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। प्रयागराज की शक्ति दुबे पहले नंबर तो दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल रहीं। जबकि डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। बता दें, इस बार कुल 1009 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। खास बात है, इस बार के रिजल्ट में राजस्थान के कई युवाओ ने बाजी है। जो रेगिस्तानी इलाकों से आते हैं। उन्होंने परीक्षा में अच्छी रैंक लाकर देशभर में प्रदेश का नाम रौशन किया है। 

राजस्थान के इन एसपिरेंट्स को सफलता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिन युवकों को सफलता मिली है वह बाड़ेमर के धोरों से आते हैं। जिनके नाम सुखराम भूंकर, तन्मय मेघवाल, लोकेंद्र कुमार और खेतदान चारण हैं। बता दें, तन्मय बीकानेर शहर से, तो लोकेंद्र शिव कस्बे से आते हैं। जबकि चारण आकडली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है, सुखराम ने परीक्षा ने 443वीं रैंक हासिल की है। जबकि चारण को 649वीं तो तन्मय को 832वीं और लोकेंद्र को 954वीं रैंक मिली है। 

दौंसा कलेक्टर के भाई ने पास की परीक्षा

इसके अलावा दौंसा कलेक्टर देवेंद्र यादव अपने छोटे भाई को लेकर सुर्खियों में है। जिसने इस बार सिविल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है, देवेंद्र यादव के भाई उत्कर्ष यादव को 32वीं रैंक मिली है। जैसी ही ये जानकारी उनके परिवार और गांववालों को मिली। हर जगह खुशी का माहौल है। बता दें, देवेंद्र यादव ने 2016 में यूपीएससी क्रैक किया था।