सास-दामाद के अफयेर पर बना दिया गाना, बचा बवाल, पढें पूरा मामला एक क्लिक में
अलीगढ़ में दामाद संग फरार हुई सास की कहानी पर अब राजस्थानी गाना 'सासु जमाई कु लेके भगी' वायरल हो रहा है। जानिए कैसे सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर मचा बवाल।"

क्या जमाना आ गया है। कभी अवैध संबंधों में पत्नी पति की हत्या कर रही है तो कभी सास दामाद के साथ फरार हो जा रही है। ऐसे मामले बीते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहे है। मेरठ में सौरभ हत्याकांड ने देशभर को हिलाकर रखा दिया था। तद तो तब हो गई जब इस हत्याकांड में प्रयोग हुए नीले ड्रम से जुड़ा भोजपुरी गाना रिलीज कर दिया गया। लोगों ने गाना बनाने वाले को जमकर ट्रोल किया। हालांकि अब दामाद-सास के भागने पर भी गाना बना दिया गया है। खास बात है, इस बार गाना भोजपुरी नहीं बल्कि राजस्थानी है। गाने का नाम "सासु जमाई कु लेके भगी" है। इतना ही नहीं, इसे अभी तक तीन हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
दामाद के साथ भागी सास
गौरतलब है, बीते दिनों अलीगढ़ काफी सुर्खियों में रहा। जहां, बेटी के लिए रिश्ता देखने आए लड़के से प्यार कर बैठी। हैरान करने देने वाली बात तो ये थी, वो लड़का उसका दामाद बनने वाले था। लड़के का नाम राहुल था, दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। हालांकि दोनों का रिश्ता स्वीकार मुश्किल है। इसलिए लड़की की मां बेटी की शादी से 10 दिन पहले दामाद के साथ फरार हो गई। घटना ने खूब सुर्खियां बंटोरी। इसी बीच इस पर गाना बनाया है। गाना को फोजी स्टूडियो हिंडौन सिटी के तहतब बनाया गया है। जबकि सिंगर का नाम लोकेश और कपिल कुमार है।
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
गाना देखते ही देखते वायरल हो गया। वहीं, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया गाना गाने वाले को ट्रोल भी किया है। यूजर्स का कहना है, किसी की भावनाओं पर इस तरह का गाना बनाना ठीक नहीं है। वो उनका पर्सनल मेटर हैं, लेकिन अब तो लोग व्यूज पाने के लिए कुछ भी करते हैं।