Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

इस शादी के सीजन में अगर आप भी अपनी wedding में चाहते हैं royal feeling तो इन चीजों को लिस्ट में शामिल करना न भूलिएगा!

शादी का सीजन चल रहा है और हर किसी का सपना होता है कि वो इस खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बना दे। अगर आप भी अपनी wedding में चाहते हैं royal feeling तो राजस्थान से जुड़ी ये चीजें आप के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती हैं।

 राजस्थानी डेकोरेशन और मंडप 1/8

 राजस्थानी डेकोरेशन और मंडप-

राजस्थान के मंडप सजाने का तरीका रॉयल और भव्य होता है। गेंदे के फूल, पंखुड़ियां, चमचमाती चांदनी और राजस्थानी तोरण शादी के माहौल को और भी रंगीन और आकर्षक बना देती हैं। मंडप को पारंपरिक रूप से सजाने का तरीका, जिसमें कढ़ाईदार कपड़े और गोटा पट्टी का इस्तेमाल होता है ये किसी भी शादी को एक शाही अनुभव दे सकता है।

2/8

घोड़ी सवारी और ऊंट राइड-

दूल्हे की घोड़ी पर सवारी और दुल्हन की उंट राइड राजस्थान की शादियों का एक पारंपरिक हिस्सा हैं। अगर इस खास रस्म को किसी और राज्य की शादी में जोड़ा जाए तो वह शादी और भी रोमांचक और यादगार बन सकती है। यह रॉयल और पारंपरिक अनुभव शादी के जश्न को अलग ही स्तर पर ले जाता है।

3/8

राजस्थानी कलाकृतियां और हस्तशिल्प-

राजस्थानी हस्तशिल्प और कलाकृतियां जैसे ब्लू पॉटरी, ज्वैलरी और कॉटन या सिल्क साड़ी के कढ़ाईदार कपड़े शादी के सेट और सजावट में जोड़ सकते हैं। पारंपरिक टाई-डाई, बंधेज, ज्वैलरी और मेहंदी शादी को आकर्षक और रॉयल बना देती है।

4/8

राजस्थानी खाना-

राजस्थानी खाने की चीजें किसी भी शादी को शाही बना सकती हैं। दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर सांगरी, लाल मांस, प्याज कचोरी, कचोरी और गुलाब जामुन जैसे पकवान किसी भी मेहमान को आकर्षित कर सकते हैं। खासकर घेवर, मावा के लड्डू, पेठा और राजस्थानी खीर जैसे मीठे पकवान शादी के खाने के मेन्यू में शामिल किए जा सकते हैं।

5/8

राजस्थानी संगीत और डांस-

राजस्थानी शादियों में कलबेलिया नृत्य, घूमर नृत्य और भवाई जैसे पारंपरिक लोक नृत्य होते हैं। जो शादी के माहौल को और भी जीवंत बना देते हैं। राजस्थानी लोक संगीत जैसे संतूरी, ढोल, पखावज और शहनाई की ध्वनि से शादी का माहौल और भी खास हो जाता है। यह संगीत शादी के दौरान परिवार के सदस्य और मेहमानों को जोड़े रखता है।

6/8

राजस्थानी ज्वैलरी और पहनावा-

राजस्थानी ज्वैलरी जैसे नथ, हाथफूल, पायल, चूड़ी, घागरा-चोली, शेरवानी और पगड़ी शादी को शाही लुक देते हैं। दुल्हन के लिए कुंदन, मीनाकारी ज्वैलरी और पारंपरिक चूड़ियां शादी को आकर्षक और शानदार बनाते हैं।

7/8

 शाही स्वागत-

शादी में दूल्हा-दुल्हन का शाही स्वागत एक राजस्थानी परंपरा है। मेहमानों को राजस्थानी परंपरागत वस्त्रों जैसे- साफा शादी में खास गरिमा और शाही वातावरण को प्रकट करता है।

8/8

 सफेदी और दीपों का महत्व-

राजस्थानी शादियों में सफेद रंग का उपयोग एक विशेष स्थान रखता है। विशेष रूप से दीपमालिका और कैंडल सजावट का भी बड़ा महत्व है। इसे किसी भी शादी में जोड़ने से वातावरण और भी अधिक खूबसूरत और शुभ हो सकता है।