Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan Weather Update: मौसम लेगा करवट, प्रदेशावासी के लिए आई मौसम की खास जानकारी

आने वाले 48 घंटो में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। जिसके बाद अप्रेल के पहले सप्ताह में पुनः तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Rajasthan Weather Update: मौसम लेगा करवट, प्रदेशावासी के लिए आई मौसम की खास जानकारी

राजस्थान में मौसम करवट लेने वाला है। अप्रैल की शुरुआत में ही मौसम में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि उत्तरी हवाओं के प्रकोप की वजह से मौसम की मार से प्रदेशवासी परेशान होने वाले हैं। सिर्फ ये ही नहीं मौसम ने अभी से ही रंग दिखाना शुरु कर दिया है। क्या कहती है रिपोर्ट, जानिए...

48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव

आने वाले 48 घंटो में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। जिसके बाद अप्रेल के पहले सप्ताह में पुनः तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिर मौसम में होगा बदलाव की बात कही जा रही है। आईएमडी ने जो वेदर रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक, 28 मार्च से 3 अप्रैल तक सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, दूसरे सप्ताह यानी 4 से 10 अप्रेल तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने तथा अधिकांश भागों में सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज होने की संभावना है।

रात को बदलेगा मौसम

बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर हवाओं के चलने पर बीती रात राजधानी जयपुर के तापमान में भी पारा 3.4 डिग्री लुढ़क कर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहने पर रात में भी गर्मी का असर महसूस हुआ।

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का हाल

अजमेर – 19.8,

भीलवाड़ा – 17.2,

अलवर – 22.6,

कोटा – 22.7,

धौलपुर – 20.2,

अंता बारां – 20.7,

बाड़मेर – 18.0,

जोधपुर – 20.7

और फलोदी में 21.8