Rajasthan Weather Update: हो जाइए सावधान! बदलने वाला है राजस्थान का मौसम, पारा चढ़ेगा और तापमान बढ़ेगा
प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर निकल गया है। प्रदेश के 14 शहर ऐसे हैं जहां पर शुक्रवार को 34 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

देश के सबसे बड़े सूबे राजस्थान में मौसम भी से अपने तेवर बदलने वाला है। बीते चार से पांच दिनों में राजस्थान के मौसम में काफी बदलाव आया है और अब एक बार फिर मौसम करवट लेने के मूड में है। कैसा रहेगा मौसम का हाल और कितना न्यूनतम या अधिकतम रहा है तापमान, जानिए इस पोस्ट में...
बदलने वाले है फिर से मौसम
राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। इसका बड़ा कारण है कि पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना। दरअसल, राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के समय गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। हालांकि, पिछले चार पांच दिन से उत्तरी हवाओं ने ठंडक घोल दी जिससे रात्रि के तापमान में काफी गिरावट आई। रात का तापमान में अभी भी कम है लेकिन दिन में गर्मी पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो, रात के समय उत्तरी हवाओं का असर एकाध दिन और रहेगा। साथ ही दिन के तापमान में अब तेजी से बढोतरी होने वाली है। यानी दिन के समय अब गर्मी सताने वाली है।
दिन में गर्मी करेगी परेशान, तो रात में सर्दी ठाएगी कहर
होली के आस-पास मौसम बदलाव की स्थिती में होता है। इन दिनों तेज गर्मी और सर्दी से मौसम का हाल बेहाल होता है। तो अब रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि शुक्रवार के तापमान पर गौर करें तो 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। 11 जिले ऐसे रहे जहां का तापमान सामान्य से कम रहा। उधर दिन के तापमान की बात करें तो पारा जानकर आप हैरान रह जाएंगे। माउंट आबू को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से बाहर निकल गया। बाड़मेर में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आधा से ज्यादा क्षेत्र का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया।
अभी से सामान्य से ज्यादा हुआ तापमान
मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर निकल गया है। प्रदेश के 14 शहर ऐसे हैं जहां पर शुक्रवार को 34 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। जहां पर बाड़मेर में सबसे ज्यादा 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही जालोर में 36.8 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 35.9 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 35.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।